जब प्रेमिका की शादी कही और हुई तय तो इंजीनियर प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार वाले दहल उठे

94
When the girlfriend's marriage was fixed somewhere else, the engineer lover couple took a dreadful step, the family members were shocked
युवती की शादी किसी दूसरे लड़के से तय कर दी थी। वे दोनों एक साथ जीना-मरना चाहते थे।

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में एक प्रेमी युगल खून से लथपथ​ मिले। जानकारी होने पर दोनों के परिजन रोते बिलखते पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भागे, दोनों अभी​ जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे है।

दरअसल प्रेमिका की शादी कही और तय हो गई थी, लेकिन दोनों सा​थ जीना चाहते थे। इस जहां में इच्छा पूरी होती ने देख दोनों हाईवे स्थित बांके बिहारी रेस्तरां पहुंचे और कमरा बुक किया फिर धारदार हथियार से गले और हाथ की नस काटी ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। जानकारी होने पर युवक और युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

दोस्त को फोन कर बोला-उसे बचा लो

पुलिस के मुताबिक दोनों ने इसी चाकू से पहले अपने गले काटे और फिर हाथ की नस को काट लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं गिर गए। इसके बाद शुभम ने जान बचाने के लिए अपने दोस्त रिंकू को फोन पर घटना की जानकारी दी। कहा कि उसने अपना गला काट लिया है, उसे बचा ले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रेस्तरां में ताला डाल दिया। जब फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिंक टीम पहुंची तब ताला खोला गया। कमरे से साक्ष्य एकत्रित किए गए।

दूसरे लड़के से तय कर दी थी शादी

परिजनों ने युवती की शादी किसी दूसरे लड़के से तय कर दी थी। वे दोनों एक साथ जीना-मरना चाहते थे। परिजन के विरोध को देख दोनों ने यह खतरनाक कदम उठाया। पुलिस अब दोनों के बारे में जानकारी कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि ये दोनों रेस्तरां में कब पहुंचे और क्यों यह कदम उठाया ? घटना को लेकर देर रात तक पुलिस अधिकारी इस गुत्थी को सुलझाने में लगे रहे। सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांधी मंडी निवासी शुभम जैन (25) और उसकी प्रेमिका रिया गुप्ता (24) निवासी शादी करना चाहते थे, लेकिन घर वाले बाधा बन रहे थे इसलिए दोनों ने जान देने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here