आगरा में देह व्यापार करती मिली शादीशुदा महिलाएं,गेस्ट हाउस संचालक बुलाता था ग्राहक

132
Married women found doing prostitution in Agra, guest house operator used to call customer
आरोप है कि वह युवतियों को बुलाता था। ग्राहक आते थे। घंटों के हिसाब से बुकिंग होती थी।

आगरा। पर्यटन नगरी के नाम से प्रसिद्ध आगरा, अब देह व्यापार के लिए भी बदनाम होने लगा हैं। हर सप्ताह किसी न किसी क्षेत्र से देह व्यापार से संलिप्त लोगों को पकड़े जाने की खबरें आम होती जा रही हैं। ताजा मामला आगरा के ताजगंज के बसई स्थित चित्रांशी पेइंग गेस्ट हाउस में सोमवार शाम को देह व्यापार पकड़ा गया। यहां से तीन युवक और तीन युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। जहां पर गेस्ट हाउस हैं, वहां पर नजदीक ही पर्यटन थाना है। संचालक फरार हो गया। आरोप है कि वह युवतियों को बुलाता था। ग्राहक आते थे। घंटों के हिसाब से बुकिंग होती थी।

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि चित्रांशी पेइंग गेस्ट हाउस में देह व्यापार की सूचना मिली थी। जानकारी करने के बाद सोमवार को छापा मारा गया। भूतल पर कैफे संचालित हो रहा था, जबकि प्रथम तल पर पांच कमरे बने थे। वहां तीन युवती और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। पुलिस आरोपियों को थाने ले आई।

घंटों के हिसाब से दे रहे थे कमरे

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि एक युवती रामबाग, दो बालूगंज क्षेत्र की हैं] शादीशुदा हैं। दिन में वो गेस्ट हाउस में आती थीं। रात तक रुकती थीं। गेस्ट हाउस में घंटों के हिसाब से कमरे दिए जाते थे। उन्हें ग्राहक रकम देते थे। संचालक भी रकम लेता था। ग्राहक फोन कर संचालक के पास आते हैं। युवतियां संचालक के बुलावे पर यहां आ जाती हैं। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक मोती कटरा निवासी राजू वर्मा, नौबस्ता निवासी गौरव और सुशील हैं।

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही संचालक लोकेश फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गेस्ट हाउस मालिक जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद है। उसने गेस्ट हाउस किराये पर दे रखा था।ताजगंज क्षेत्र में होटल और गेस्ट हाउस में देह व्यापार का यह पहला मामला नहीं है। हाल ही में स्पा की आड़ में देह व्यापार पकड़ा गया था। विदेश युवतियां पकड़ी जा चुकी हैं। इस पर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके अलावा सिकंदरा और न्यू आगरा में भी होटलों में देह व्यापार पकड़ा गया है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here