Weather news:बर्फीली हवाओं की वजह से यूपी का हुआ बुरा हाल, अयोध्या रहा प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा

129
Bad condition of UP due to icy winds, Ayodhya remained the coldest in the state
पिछले 24 घंटे में तमाम शहरों में अधिकतम और न्यूनतम पारे में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

लखनऊ। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में भारी ठंड पड़ रहीं है। ठंड की वजह से जन—जीवन अस्त व्यस्त होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में तमाम शहरों में अधिकतम और न्यूनतम पारे में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।प्रदेश में अयोध्या सबसे ठंडा रहा। यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी लखनऊ में भी बर्फीली ठंड ने दस्तक दी है।

दिन का न्यूनतम पारा 6.6 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम लुढ़का, ये 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमेठी के फुर्सतगंज में न्यूनतम तापमान 5.4, बाराबंकी में 6.4, बहराइच में 8 और गोंडा में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घने कोहरे की चेतावनी

पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान व दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इस दौरान कहीं घना तो कहीं बेहद घना कोहरा छाया रहेगा। तीन-चार दिन बाद ही शीतलहर व कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है। राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान मंगलवार को 0.5 डिग्री रहा। सोमवार को यहां तापमान शून्य डिग्री था।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here