संपत्ति के लिए पति को प्रेमी के साथ मिलकर धीरे-धीरे दिया धीमा जहर, तड़प-तड़प कर मौत

168
Slow poison given to husband along with lover for property, death in agony
किसी भी इंसान के शरीर मे इस तरह से इस तरह के मेटल मिलना असमान्य बात है।

मुंबई। मायानगरी मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई, यहां एक महिला ने अपने पति को संपत्ति के लालच में धीमा जहर देकर मौत की नींद सुला दी। मी​​डिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला रोज अपने पति के खाने में धीमा जहर मिलाती थी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने प्रॉपर्टी के लालच में अपने पति कमलकांत को मार डाला। इतना ही नहीं उसने कमलकांत की बीमा पॉलिसियों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की थी।आरोपी की पहचान 46 साल की काजल सिंह और 45 साल के प्रेमी हितेश जैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले काजल की सास की मौत इसी तरह हुई थी। उनमें भी बीमारी के वही लक्षण थे, जो उसके पति में पाए गए थे। पुलिस दोनों की हत्या के एंगल से जांच कर रही है।

पति से अलग रही थी महिला

जांच में पता चला है कि काजल कुछ साल पहले अपने कमलकांत से अलग रहने लगी थी, लेकिन बच्चे के भविष्य को देखते हुए वह अपने पति के पास वापस लौट आई थी। पुलिस ने ये भी बताया कि कमलकांत को धीमा जहर देने का आइडिया हितेश का था ताकि धीरे-धीरे उसकी मौत हो जाए और किसी को पता भी न चले। पुलिस के मुताबिक कमलकांत के खून में आर्सेनिक और थैलियम के अंश बहुत अधिक मात्रा में पाए गए। किसी भी इंसान के शरीर मे इस तरह से इस तरह के मेटल मिलना असमान्य बात है।

पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

पुलिस के मुताबिक फैमिली डॉक्टर की सलाह पर कमलकांत ने दवाई खाई। उसके बाद पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में रहने के दौरान कमलकांत के अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया, जिससे डॉक्टरों को उसके ऑर्गन फेल होने का शक हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने उसके खून के सैंपल जांच के लिए भेजे, जिसमें भारी मात्रा में आर्सेनिक और थैलियम मिला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 19 सितंबर को कमलकांत की मौत हो गई थी। कमलकांत से पहले उसकी मां की भी मौत इसी तरह से हुई थी। पूछताछ के दौरान महिला ने अपने पति के साथ-साथ अपनी सास की हत्या की बात कबूली है।

इसे भी पढ़े…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here