रोहित शर्मा के फैन ने विराट कोहली का मजाक बनाया तो गुस्से में कर दी हत्या

170
Rohit Sharma's fan made fun of Virat Kohli and killed him in anger
दोनों दोस्त शराब के नशे में विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बहस कर रहे थे।

चेन्नई। दक्षिण भारत में राजनेताओं और फिल्मी सितारों के साथ ​ही क्रिकेट खिलाड़ियों के काफी प्रशंसक है। एक फैन के लिए उसका हिरो सबकुछ वह उसके बारे में कुछ गलत नहीं सुनना चाहता, कुछ गलत पर उसका खून खौलता है, कुछ ऐसा ही मामला तमिलनाडु के अरियालुर जिले में सामने आया। यहां रोहित शर्मा के एक फैन को विराट और आरसीबी की टीम का मजाक बनाना भारी पड़ गया। आरसीबी का मजाक बनाए जाने से नाराज उसके दोस्त ने ही उसकी हत्या कर दी। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों दोस्त शराब के नशे में विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बहस कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी धर्मराज ने अपने दोस्त विगनेश की हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय पी विगनेश और 21 साल के धर्मराज दोनों दोस्त क्रिकेट खेलने के शौकीन है, लेकिन दोनों पसंदीदा खिलाड़ी अलग-अलग थे,नशे में दोनों अपने स्टार को लेकर बहस कर रहे थे। इसी दौरान एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। मारपीट में विगनेश की मौत हो गई। विगनेश आईटीआई की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने वीजा का इंतजार कर रहा था। इसके बाद उसे नौकरी के लिए सिंगापुर जाना था।

विराट पर की टिप्पणी तो कर दी हत्या

विगनेश रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस का फैन था, जबकि धर्मराज को विराट कोहली और आरसीबी की टीम पसंद थी। धर्मराज बोलते समय हकलाता था और विगनेश अक्सर इसका मजाक बनाया करता था। मंगलवार के दिन भी विगनेश ने धर्मराज के हकलाने का मजाक बनाया और आरसीबी की टीम के साथ विराट कोहली पर भी कई टिप्पणियां की। शराब के नशे में धर्मराज को यह पसंद नहीं आया और उसने अपने ही दोस्त पर बोतल से हमला कर दिया। इसके बाद उसके सिर पर क्रिकेट बैट से भी वार किया और घटना स्थल से निकल गया। अगले दिन सुबह विगनेश का शव सिडको फैक्ट्री में काम करने जा रहे कुछ मजदूरों ने देखा और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

इसे भी पढ़े…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here