कानपुर: कोरथा गांव में चल रही हर तरफ अंतिम संस्कार की तैयारी, नहीं रूक रहे आंसू

162
Kanpur: Preparations for funeral are going on everywhere in Kortha village, tears are not stopping
यह देखकर किसी का भी कलेजा कांप रहा था। सभी लोग यहीं कह रहे थे, कि हे भगवान यह क्या कर दिया।

कानपुर। मां चंद्रिका देवी का दर्शन कर लौट रहे लोगों की हादसे की मौत की खबर जब गांव पहुंची तो गांव में हर तरफ मातम पसर गया। हर तरफ से रोने चीत्कारने की आवाज आने लगी। देर रात जब एक-एक कर शव गांव आने लगे तो हर कलेजा देखकर फटने लगा। परिजनों के साथ ही रिश्तेदारों के भी आंसू नहीं रूक रही थी।

रविवार सुबह मानों हर कोई अपने गम में दुखों भरी रात काटकर सुबह बैठे-बैठे पत्थर जैसा हो गया। कुछ लोग हिम्मत जुटाकर अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे, हर तरफ अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है, यह देखकर किसी का भी कलेजा कांप रहा था। सभी लोग यहीं कह रहे थे, कि हे भगवान यह क्या कर दिया।26 लोगों की मौत होने के बाद देर रात भीतरगांव CHC में सभी शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद सुबह एक-एक करके सभी शवों को कोरथा गांव लाया गया।

चालक ने पी शराब

इस हादसे में बचे एक युवक ने रोते हुए उस घड़ी को याद किया जब गांव के 50 लोग एक ही ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव के राजू निषाद के बेटे का मुंडन संस्कार में शामिल होने निकले थे। सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से ही उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर में मुंडन कराकर लौट रहे थे। गांव के लोगों का कहना था कि चाय-नाश्ता के बहाने राजू ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकी थी। वहां उसने शराब पी। अगर ऐसा नहीं होता तो शायद ये हादसा ही नहीं होता।

Kanpur: Preparations for funeral are going on everywhere in Kortha village, tears are not stopping
रविवार सुबह मानों हर कोई अपने गम में दुखों भरी रात काटकर सुबह बैठे—बैठे पत्थर जैसा हो गया।

खंती में जाकर पलट गई

मीडिया रिपोट्स के अनुसार घायल युवक ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली आराम से सड़क पर चल रही थी। सामने से एक वाहन और आ रहा था। लाइट लगने की वजह से ड्राइवर को गड्‌ढा नहीं दिखाई दिया। जब चालक ने गड्‌ढ़ा देखा तो उसने बचाने की कोशिश की। इसी में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और खंती में जाकर पलट गई। हम ट्रॉली पर सवार थे। ट्रॉली पलटने से पहले हम उसमें से कूद गए, जिसके चलते हमारा हाथ टूट गया।

थानेदार समेत 5 सस्पेंड

एडीजी भानु भाष्कर ने साड़ थाना प्रभारी आनंद पांडेय समेत 4 PRV जवानों को लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद सही समय पर न पहुंचने पर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह मृतकों के परिजनों से मिलने और हालात का जायजा लेने के लिए कानपुर पहुंच सकते हैं। एडीसी कानपुर भानु भाष्कर ने बताया कि हादसे में 26 लोगों की मौत हुई है। हादसे की वजह क्या थी। यह जानने के लिए मजिस्ट्रेट जांच का आदेश किया गया है। जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि आखिर हादसे की मुख्य वजह क्या थी। इसी आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here