70 साल तक ब्रिटेन पर राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 10 दिन बाद होगा अंतिम संस्कार

488
Queen Elizabeth II, who ruled Britain for 70 years, will be cremated after 10 days
ब्रिटेन की महारानी के निधन के बाद प्रधानमंत्री लिज ट्रस को फोन करके सूचना दी गई।

लंदन। ब्रिटेन में 70 साल तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने गुरुवार को स्कॉटलैंड में अंतिम सांस लीं। अब महारानी के निधन के बाद शाही परिवार में उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई। महारानी के निधन के बाद किस तरह से नए उत्तराधिकारी का चयन होगा इसकी पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाना है।

राजशाही नियम के बाद महारानी का अंतिम संस्कार उनके निधन के 10 दिन बाद होगा। इससे पहले, महारानी के ताबूत को लंदन से बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर के पैलेस तक निधन के पांच दिन बाद औपचारिक मार्ग से ले जाया जाएगा, जहां रानी तीन दिनों के लिए राज्य में लेटी रहेंगी। इस दौरान देश-विदेश के लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे, यह स्थल प्रतिदिन 23 घंटे तक खुला रहेगा। अंतिम संस्कार का दिन राष्ट्रीय शोक का दिन होगा, जिसमें वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने वाली सेवा और पूरे ब्रिटेन में दोपहर में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। अंतिम संस्कार के बाद रानी को विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज षष्ठम मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने दी सूचना

ब्रिटेन की महारानी के निधन के बाद प्रधानमंत्री लिज ट्रस को फोन करके सूचना दी गई। इसके बाद शाही परिवार ने सारी तैयारियों के तहत महारानी के आंखों को बंद किया। इसके बाद प्रिंस चार्ल्स को नया राजा घोषित किया गया। हालांकि, प्रिंस चार्ल्स का औपचारिक राज्याभिषेक बाद में होगा। इस दौरान नया राजा घोषित होने पर किंग चार्ल्स के परिवार के सभी सदस्य उनके हाथों को चूमकर उन्हें धन्यवाद देंगे। जबकि महारानी के निधन संबंधी सारी जानकारी पीएम के बाद गवर्नर जनरल, राजदूत को दी जाएगी।राजप्रमुख के निधन पर प्रधानमंत्री को पहला बयान जारी करना होता है। इसी परंपरा के तहत प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपना पहला बयान जारी किया। उन्होंने अपने बयान में महारानी को श्रद्धांजलि दी।

बकिंघम पैलेस के गेट पर लगेगा नोटिस

राजशाही नियम के बाद महारानी के निधन के बाद बकिंघम पैलेस के मुख्य द्वार पर शोक के कपड़े पहनकर सेवक खड़ा रहेगा। वह दरवाजे पर एक नोटिस लगाया जाएगा। निधन के बाद यूके की संसद, स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दन आयरलैंड की संसद को स्थगित कर दिया जाएगा। यदि संसद नहीं हो रही है तो इसे बुलाया जाएगा। इस दौरान महल की वेबसाइट शोक संदेश में बदल जाएगी। सभी सरकारी वेबसाइट्स भी काले बैनर्स के साथ दिखाई देंगी।
पीएम मोदी ने जताया दुख

ब्रिटेन की महारानी के निधन के बाद पीएम मोदी ने दुख जताया, कहा. वो एक दिग्गज शासक थीं, उन्होंने कहा. एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज शासक के रूप में याद किया जाएगा। दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।उन्होंने बताया. मैं 2015 और 2018 में ब्रिटेन की यात्राओं के दौरान महारानी से मिला था। एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे एक रूमाल दिखाया था, जो महात्मा गांधी ने उनकी शादी में गिफ्ट किया था।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here