शिकोहाबाद में पति-पत्नी का शव फंदे से लटका मिला शव, तीन बेटियां हुई अनाथ

208
Dead body of husband and wife found hanging in Shikohabad, three daughters became orphans
पति- पत्नी की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दंपति का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना लोगों की लगी। पति- पत्नी की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

शव के पास रो रही थी बच्चियां

यह घटना शिकोहाबाद में नगला खंगर के गांव फातीपुर की है। यहां के रहने वाले आदेश पुत्र साधु और उसकी पत्नी सुनीता की लाश फंदे पर लटकी हुई मिली। पास में ही दंपती की तीन बच्चियां भी रोती बिलखती मिलीं। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के समय आदेश के पिता और मां घर पर नहीं थे। वे दोनों किसी रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद माता.पिता का भी रो.रोकर बुरा हाल है।

नगला खंगर के गांव फातीपुर निवासी आदेश ;35 ने अपनी पत्नी सीता के साथ बुधवार देर रात घर के बरामदे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पति.पत्नी को फंदे पर लटका देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों को फंदे से नीचे उतार लिया गया। इस बीच दोनों की मौत हो गई।

गांव पहुंचे रिश्तेदार

सूचना पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह भी मौके पर आ गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को बताया गया है कि आदेश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। पिता दस दिन पूर्व बेटी के घर गए थे, जबकि मां विमला देवी रिश्तेदारी में गई थी।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here