अखिलेश ने भाजपा सरकार पर यूं कसा तंज, कहा- ‘जनता से रूखे व्यवहार के चलते सूखे की चपेट में प्रदेश’

185
अखिलेश ने कहा कि वस्तुतः भाजपा सरकार को जनता के सुख-दुःख की कोई चिंता नहीं। महंगाई, बिजली कटौती, सूखे की मार से लोग परेशान हैं। भाजपा सरकार का इस ओर ध्यान नहीं। वह बस नफरत की राजनीति के सहारे सत्ता से चिपके रहना ही जानती है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार का जनता के साथ रूखे व्यवहार के चलते ही राज्य सूखे की चपेट में आ गया है। दरअसल शुक्रवार को पार्टी की ओर से जारी बयान में अखिलेश ने कहा कि किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। बारिश न होने से खरीफ की बोआई रुकी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के कथित पौधारोपण अभियान पर भी सूखे का साया मंडराने लगा है।

लगभग पूरे प्रदेश में स्थिति काफी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली भी उपलब्ध नहीं है। गांवों में 10 घंटे भी बिजली की उपलब्धता नहीं है। सिंचाई के लिए न बिजली है न पानी। रजवाहे सूखे हैं। तालाब-पोखर में पानी नहीं रह गया है।

पिछड़ रहा यूपी का विकास

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार एलर्ट जारी कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती हैं। अखिलेश ने कहा कि वस्तुतः भाजपा सरकार को जनता के सुख-दुःख की कोई चिंता नहीं। महंगाई, बिजली कटौती, सूखे की मार से लोग परेशान हैं। भाजपा सरकार का इस ओर ध्यान नहीं।

वह बस नफरत की राजनीति के सहारे सत्ता से चिपके रहना ही जानती है। भाजपा की कुनीतियों के चलते प्रदेश विकास के हर पायदान पर नीचे फिसलता जा रहा है। इसी को मुख्यमंत्री अपनी बड़ी उपलब्धि मानते और उस पर गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता निश्चित ही एक दिन उनकी जवाबदेही तय करेगी।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here