गाजियाबाद पुलिस ने तीन गोतस्करों को मारी गोली, स्कॉर्पियो में लेकर जा रहे थे गाय

220
ghaziabad police shot three cow smugglers, were carrying cows in scorpio
पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा तो गोतस्करों ने गोली चलानी शुरू कर दी, इसमें एक सिपाही घायल हुआ।

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले में आज सुबह पुलिस ने तीन गोस्तकरों को गोली मारकर गाय को बचा लिया।दरअसल गोतस्करों की स्कॉर्पियो पुलिस के पीछा करने पर पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा तो गोतस्करों ने गोली चलानी शुरू कर दी, इसमें एक सिपाही घायल हुआ। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो तीन गोतस्कर गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने गाय को सकुशल मुक्त करा लिया।

इस विषय में SP सिटी (फर्स्ट) निपुण अग्रवाल ने बताया, गुरुवार सवेरे करीब साढ़े चार बजे थाना विजयनगर की जल निगम पुलिस चौकी क्षेत्र में टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सिल्वर रंग की स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया, जिसके अंदर एक गाय मौजूद थी। स्कॉर्पियो नहीं रुकी, बल्कि स्पीड तेज हो गई। पुलिस ने पीछा किया तो अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो एक पेड़ से जा टकराई।SP ने बताया, पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें विजयनगर थाने का एक सिपाही दीपक कुमार हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी पड़ी। इस दौरान तीन गोतस्करों को गोली लगी है।

आरोपियों पर दर्ज हैं 23 केस दर्ज

आरोपियों की पहचान जीशान निवासी फलावदा मेरठ, सद्दाम और कासिम निवासी मुरादनगर गाजियाबाद के रूप में हुई है। आरोपियों से तीन तमंचे, कारतूस, स्कॉर्पियो, गाय, पशुओं को बेहोश करने की दवा, रस्सी और पशु काटने के औजार बरामद हुए हैं। तीनों अभियुक्तों पर विभिन्न थानों में करीब 23 मुकदमे दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here