विधानसभा चुनाव: पहले चरण की 58 सीटों पर मतदान शुरू, सुबह से बूथों पर लगी मतदाताओं की कतारें

206
Assembly elections: Voting begins in 58 seats in the first phase, voters queue up at booths since morning
मतदान करने के बाद स्याही का निशान दिखाता परिवार। फोटो सोशल मीडिया से

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की प्र​क्रिया आज सुबह सात बजे शुरू हो गई। पहले चरण में प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों के लिए 663 उम्मीदवार मैदान में है, जनता उनकी किस्मत का फैसला आज करेंगी। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिले में वोट डाले जा रहे हैं।मेरठ में कई जगह ईवीएम खराब हो गई हैं, वहीं, कई जगह मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है ठंड और कोहरे के बाद भी मतदाताओं का जोश तनिक भी कम नहीं हुआ, सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच गए।

कोविड हेल्प डेस्क से निगरानी

कोरोना वायरस से बचाने के लिए हर बूथ पर कोविड हेल्प डेस्क बनाया गया है। लोगों को मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही है। इसके साथ ही लोगों के हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है। लोगों को दूरी बनाकर कतार में खड़ा कराया जा रहा है। बूथ पर मोबाइल लाने वालों को प्रवेश नहीं मिल रहा है। गाजियाबाद के सहकारी नगर स्थित सन इंटरनेशनल स्कूल में बने पोलिंग बूथ में बड़ी संख्या में वोटर पहुंच रहे हैं। जैनमती इंटर कॉलेज में मतदाता स्वकृति ने पहली बार वोट डाला।

भाजपा शहर प्रत्याशी ने डाला वोट

गाजियाबाद में बुजुर्ग हबीब (71) ने इंटर कॉलेज में मतदान किया। मतदाता हबीब ने रोजगार और बच्चों की पढ़ाई के मुद्दे को लेकर मतदान किया। गाजियाबाद से भाजपा शहर प्रत्याशी अतुल गर्ग ने जैनमति में वोट डाला। लाइन पार क्षेत्र में जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में कड़ी सुरक्षा है।गाजियाबाद के विजय नगर निवासी 72 वर्षीय देशराज ने बताया कि उन्होंने विकास के मुद्दे पर वोट किया है। शंभू दयाल इंटर कॉलेज में कोविड हेल्प डेक्स पर सैनिटाइजेशन करने के बाद मतदाताओं को एंट्री दी जा रही है। मुरादनगर विधानसभा के पोलिंग बूथ के बाहर भाजपा के बस्ते पर सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ लगी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने निरीक्षण कियाअलीगढ़ के एसएमबी इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने निरीक्षण किया। वहीं, विपनेश यादव ने पहली बार वोट डाला। आगरा मुरारी लाल अग्रवाल इंटर कॉलेज में सास-बहू ने मतदान किया। बहू ने पहला वोट डाला।

मतदान से पहले भगवान की शरण में उम्मीदवार

मथुरा में मतदान से पहले प्रत्याशी भगवान की शरण में पहुंचे हैं। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार की सुबह गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी की पूजा की। वहीं गोवर्धन से बीएसपी प्रत्याशी राजकुमार रावत ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई।

बागपत लोगों की लंबी लाइन लगी

मेरठ में प्राथमिक विद्यालय नूर नगर के तीनों बूथों की ईवीएम खराब हो गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने नई मशीन लगाने के लिए कंट्रोल रूम को बोला है। मशीनों में नमी होने के कारण कई स्थानों पर मशीनें और मॉक पोल भी नहीं हो पाया है। बागपत शहर में मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है।

मतदाताओं में उत्साह

आगरा में कोहरे के बीच मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं में उत्साह है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में महर्षिपुरम के सरस्वती विद्या मंदिर पोलिंग बूथ पर अभी कम मतदाता पहुंचे हैं। अभी प्रत्याशियों के बस्ते नहीं लगे। बीएलओ मतदाताओं की मदद से मतदान कर रहे हैं।

पहले मतदान-फिर जलपान

आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर तथा शामली में मतदाता भीषण ठंड के बाद भी केन्द्रों के बाहर लोगबड़ी संख्या में मतदान करने को पहुंचे हैं। कोविड प्रोटोकाल का पालन कर यह सभी अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। आगरा जनपद की नौ विधानसभा सीटों में मतदाता लाइन में लगे हैं। पहले चरण में अलीगढ़ में 27.65 लाख, मुजफ्फरनगर में 20.24 लाख तथा बुलंदशहर में 26 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे।

आगरा में 107 उम्मीदवार

आपकों बता दें कि आगरा में आज 34.77 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 107 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 3911 बूथों में मतदान शाम छह बजे तक मतदान होगा। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह छह बजे 3911 बूथों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में माकपोल हुुआ। माकपोल आधा घंटा हुआ। ठीक सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। हर बूथ में ईवीएम से वीवीपैट कनेक्ट है। मतदान के सात सेकेंड के बाद वीवीपैट में रसीद दिख रही है और फिर यह बाक्स में गिर रही है।

ब्रज क्षेत्र में 73 महिला उम्मीदवार मैदान में

पश्चिमी उत्तर प्रदेश व ब्रज क्षेत्र में पहली चरण के चुनाव में 2.28 करोड़ मतदाता 623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 73 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव में जहां भाजपा के सामने 2017 के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है तो वहीं सपा- रालोद गठबंधन भी पहले चरण से ही बढ़त बनाने के लिए जोर आजमाइश में लगा हुआ है। इनके साथ बसपा व कांग्रेस भी पूरे दमखम से चुनाव मैदान में है।

इन जिलों में मतदान

शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में आज मतदान होगा। इसमें भी सर्वाधिक 15-15 उम्मीदवार मुजफ्फरनगर और मथुरा में हैं। सबसे कम पांच प्रत्याशी अलीगढ़ की इगलास (सुरक्षित) सीट पर हैं।

योगी के नौ मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

पहले चरण की वोटिंग में योगी सरकार के नौ मंत्री मैदान में है आज इनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। नौ मंत्रियों में शामली के थानाभवन सीट से चीनी उद्योग एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा, मथुरा की छाता सीट से पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मथुरा सीट से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, मुजफ्फरनगर सदर सीट से व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल

गाजियाबाद से स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, अतरौली सीट से वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह प्रमुख हैं। इसी प्रकार आगरा कैंट से समाज कल्याण राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, बुलंदशहर की शिकारपुर सीट से वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा और मेरठ की हस्तिनापुर सीट से जलशक्ति व बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक भी मैदान में है। उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आगरा की ग्रामीण सीट से इम्तिहान देंगी। कैराना सीट की भी दिलचस्प जंग होनी है। इसमें सपा के नाहिद हसन व भाजपा की मृगांका सिंह मैदान में हैं।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here