यूपी का रण: सपा को बड़ा झटका, मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल

628
Rann of UP: Big blow to SP, Mulayam Singh Yadav's daughter-in-law Aparna Yadav joins BJP
काफी दिनों की चर्चा के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया।

लखनऊ। यूपी चुनाव से पहले बीजेपी ने सपा को सबसे बड़ा झटका दिया। सपा ने भाजपा के पिछड़ा वर्ग के नेताओं को तोड़कर झटका दिया था, अब बीजेपी ने अखिलेश यादव के छोटे भाई की बहू की बीजेपी में शामिल कराकर सबसे बड़ा झटका दिया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं। कुछ दिन पहले सपा संरक्षक के समधी हरिओम यादव भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुलायम सिंह की पुत्रवधू होने के बावजूद भी अपर्णा यादव ने अपने विचार रखे हैं। काफी दिनों की चर्चा के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपर्णा यादव ने कहा कि मैं भाजपा का बहुत आभारी हूं। मेरे लिए देश हमेशा सबसे पहले आता है। अपर्णा यादव ने कहा कि मैं पीएम नरेन्द्र मोदी के काम की प्रशंसा करती हूं।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here