सीएम योगी अयोध्या नहीं गोरखपुर लड़ेगे विधान सभा चुनाव, बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, देखिए सूची

225
CM Yogi will contest Gorakhpur Vidhan Sabha elections, not Ayodhya, BJP's first list released, see list
योगी अयोध्या और मथुरा की जगह गोरखपुर की सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

नईदिल्ली। यूपी विधान सभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई ऐसे में सभी दलों ने अपने —अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने शुरू कर दिए है। आज बसपा के बाद भाजपा ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की पहली सूची में 107 नाम शामिल है। इसी के साथ ही यूपी के सीएम के चुनाव लड़ने के लिए सीट का भी दिल्ली में चयन हो गया। दिल्ली में हुई बैठक के बाद साफ हो गया कि सीएम योगी अयोध्या और मथुरा की जगह गोरखपुर की सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

दिल्ली में पार्टी के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लिस्ट जारी की। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जिले की सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि ये दोनों सीटें पहले और दूसरे चरण में नहीं हैं, फिर भी पार्टी ने अपने इन दो बड़े नेताओं को लेकर स्थिति साफ कर दी है। योगी आदित्यनाथ को लेकर चर्चा थी कि वे अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं।अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। भाजपा ने अभी पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इससे पहले आज ही मायावती ने पहले चरण की 58 में से 53 सीटों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर चुकी है। यूपी में पहले चरण के लिए 58 सीटों पर और दूसरे चरण में 55 सीटों पर (कुल 113 सीट) वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए भाजपा ने 57 और दूसरे चरण के लिए 48 सीटों का ऐलान किया है।

107 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट

63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया
20 जगहों पर उम्मीदवार बदले गये
21 नये उम्मीदवारों को टिकट दिया
नये उम्मीदवारों में महिला, युवा, डॉक्टर
44 OBC, 19 SC को टिकट
पहली लिस्ट में 10 महिलाओं को टिकट

देखिए पूरी लिस्ट

कैराना सीट – मृगांका सिंह
थाना भवन सीट – सुरेश राणा
सिराथु सीट – केशव प्रसाद मौर्य
सरधना सीट- संगीत सोम
छपरौली सीट – सहेंद्र सिंह रमौला
मुरादनगर सीट – अजीत पाल त्यागी
किठोर सीट- सत्यवीर त्यागी
नोएडा सीट – पंकज सिंह
मथुरा सीट – श्रीकांत शर्मा

आगरा कैंट – डॉ. जीएस धर्मेश
आगरा दक्षिण – योगेंद्र उपाध्याय
आगरा नार्थ – पुरुषोत्तम खंडेलवाल
आहरा रूरल – देवीरानी मौर्य
शामली से तजेंद्र सिंह
बुढ़ाना से उमेश मलिक
चरथावल से सपना कश्यप
पूरकाजी से प्रमोद ओटवाल
मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल
खतौली से विक्रम सैनी

मीरापुर से प्रशांत गुर्जर

सिवालखास से मनेंद्र पाल सिंह
सरदना से संगीत सोम

अतरौली से कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह को चुनाव लड़ेंगे

साहिबाबाद- सुनील शर्मा
धौलाना- धर्मेश
नॉएडा -पंकज सिंह
सिकंदरबाद- लक्ष्मीराज सिंह
बुलन्दशहर- प्रदीप चौधरी
सायना- देवेंद्र चौधरी
ख़ुर्जा- मीनाक्षी सिंह
बरौली- जयबीर सिंह
अतरौलि- संदीप सिंह
कोल- अनिल पराशर
गाजियाबाद से अतुल गर्ग
लोनी से नंदकिशोर गुर्जर
साहिबाबाद से सुनील शर्मा
चरथावल से सपना कश्यप
मुरादनगर से अजीत पाल त्यागी

इसे भी पढ़ें..

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here