बच्चू लाल भारती ने व्यापक जनसंपर्क कर सैकड़ों लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

212
Bacchu Lal Bharti got BJP membership to hundreds of people by doing extensive public relations
भाजपा की सदस्यता अभियान के दौरान लोगों प्रेरित करते हुए भाजपा नेता बच्चूलाल भारती

अम्बेडकर नगर। भाजपा के सदस्यता अभियान के अन्तिम दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता व उ. प्र. अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री बच्चू लाल भारती के पहल पर विधानसभा 279, आलापुर के जमुनीपुर, सिरिशिया सहित विभिन्न गांवों व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। श्री बच्चू लाल भारती व उनके सहयोगियों ने विभिन्न गांवों में जन संपर्क कर भाजपा सरकार की योजनाओं व नीतियों का प्रचार प्रसार कर लोगों को मिस्ड काल के जरिये भाजपा की सदस्यता दिलाई।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया

इस अभियान में प्रमुख रूप से सीताराम वर्मा, राजकुमार यादव,रामकिशोर, धर्मेंद्र,अरविंद गिरी,रामवीर, इंद्रजीत गौड़ आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। अभियान के सहयोगियों में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री जनार्दन पांडे, श्री द्वारिका पांडे,श्री राजेंद्र प्रसाद, श्री गुड्डू पाठक प्रमुख रहे।

इसके अलावा जहांगीर मंडल में पूर्व विधायक माननीय जयराम विमल,श्री प्रवीण सिंह के साथ सहयोग करके भाजपा के सदस्य बनाये।शाम को गोविंद साहब मंडल में भाजपा के पूर्व वरिष्ठ सम्मानित पदाधिकारी स्वर्गीय सीताराम निषाद जी की तेरहवीं में ग्राम- रुस्तमपुर में सम्मिलित हुए। जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रविंद्र मौर्या, जिला प्रतिनिधि श्री विजय गुप्ता,शक्ति केंद्र प्रभारी श्री दिनेश कन्नौजिया,बूथ अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश यादव आदि लोगों नें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here