यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर बोलेरो डिवाइडर से टकराई एमपी पुलिस के दो जवान समेत चार की मौत

553
Four killed, including two MP Police personnel, collided with Bolero divider on Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 80 के समीप बोलेरो डिवाइडर से सुबह करीब चार बजे टकरा गई।

आगरा।आगरा के सुरीर थाना क्षेत्र में आज अल सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई, इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है। मालूम हो कि मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना बुड़ेरा पुलिस आरोपितों के रिश्तेदार को लेकर हरियाणा के बहादुर गढ़ में दबिश देने जा रहे थे,इसी दौरान उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। घायलों को अग्रवाल लाइफ लाइन अस्पताल में औरंगाबाद में भर्ती कराया गया है।

आपकों बता दें कि एमपी के टीकमगढ़ जिले के थाना बुडेरा क्षेत्र से एक किशोरी को पिंटू नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। थाना बुडेरा पुलिस को युवक की लोकेशन हरियाणा के बहादुरगढ़ में मिली थी। युवक को गिरफ्तार कर किशोरी की बरामदगी करने के लिए थाना बुडेरा में तैनात हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद कांस्टेबल रतिराम, कमलेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल हीरा देवी आरोपित युवक की बहन प्रीति उसके पति धर्मेंद्र निवासी ललितपुर, सुरक्षा समिति के सदस्य रवि को लेकर बोलेरो से बहादुरगढ़ के लिए जा रहे थे।

सुबह चार बजे हुआ हादसा

जगदीश बोलेरो चला रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 80 के समीप बोलेरो डिवाइडर से सुबह करीब चार बजे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद महिला कांस्टेबल हीरादेवी समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चालक जगदीश और सुरक्षा समिति सदस्य रवि भी शामिल हैं। कांस्टेबल रतिराम और कमलेंद्र की हालत गंभीर है।

कांस्टेबल रतिराम, महिला प्रीति और उसके पति धर्मेंद्र का उपचार औरंगाबाद स्थित अग्रवाल लाइफ़ लाइन में चल रहा है। करीब एक घंटे तक घायल बोलेरो में फंसे रहे। एसपी ग्रमीण श्रीश्चन्द्र ने हादसे में चार लोगों के मरने की पुष्टि की है। चहीं जब पुलिस वालों के घर उनके मौत की खबर पहुंची तो हड़कंप मच गया, मृतकों के परिजन सूचना मिलते ही घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here