मुंबई में बारिश ने मचाई तबाही लैंडस्लाइड से 14 की मौत, 16 को बचाया , बचाव कार्य जारी

245
Rain wreaks havoc in Mumbai 14 people killed in landslide, 16 rescued, rescue work underway
हादसा शनिवार रात 12:30 बजे हुआ, मलबे में बच्चे भी दबे थे।

मुंबई। मुंबई में पिछले तीन दिन से लगातार रूक-रूककर बारिश हो रही है। वहीं शनिवार रात बारिश ने विकराल रूप ले लिया। तेज बारिश की वजह से लैंडस्लाइड की 2 घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 11 लोगों की मौत चेंबूर इलाके में तो 3 की मौत विक्रोली में हुई। 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। लैंडस्लाइड के चलते पांच मकान जमींदोज हो गए। लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम मलबा हटाने में लगी हुई है। मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।

यह हादसा चेंबूर इलाके में हुआ है जो काफी ऊंचाई पर है। एनडीआरएफ को यहां पहुंचने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए घटनास्थल पर एंबुलेंस की गाड़ियां मौजूद हैं। कुछ एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाकर लौटी हैं। हादसे की जगह पहुंचने के लिए कोई सड़क नहीं है। यहां जाने का रास्ता बहुत संकरा है। एंबुलेंस सीधे वहां तक नहीं पहुंच पा रही है। मुश्किलों के बीच राहत और बचाव कार्य जारी है। एक चश्मदीद ने बताया कि हादसा शनिवार रात 12:30 बजे हुआ। मलबे में बच्चे भी दबे थे। हमने कई लोगों को बचाया। रिक्शे से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस को आने में कुछ समय लगा।

घरों में घुसा बारिश का पानी

मुंबई में गुरुवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। चेंबूर, कांदिवली और बोरिवली पूर्व में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। गांधी मार्केट के पूरे इलाके में पानी भर गया है। ग्राउंड फ्लोर पर रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सियोन रेलवे स्टेशन का रेलवे ट्रैक बारिश के पानी में डूब गया है। बीएमसी ने बसों के रूट भी बदल दिए हैं। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रातभर बारिश जलजमाव हो गया। गांधी मार्केट इलाके में भी भयंकर जलभराव दिखा, जिससे गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। वहीं, मुंबई के सियोन रेलवे स्टेशन का रेलवे ट्रैक पूरी तरह से पानी से भर गया है। सियोन इलाके में मुख्य मार्ग पर कमर तक पानी भर आया है। बारिश की वजह से रविवार सुबह लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में रविवार को भी बारिश जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें…

भगवान भोले नाथ घर से अभिषेक करके, कोरोना की तीसरी लहर को रोकेंगे, नहीं निकालेंगे यात्रा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here