प्रयागराज : Blue Drum एक बार फिर सुर्खियों में छाया है, इस बार तीन ड्रमों से किसी लाश नहीं बल्कि करोड़ों रुपये जमीन के अंदर गड़े मिले। पुलिस को गिनती में पांच करोड़ रुपये की पुष्टि हुई, वहीं पुलिस पूरे मकान को खोदने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि बरईपुर रामनगर निवासी राकेश यादव के मकान में चोरी के रुपये जमीन में गाड़े गए हैं। सूचना पर एडीसीपी गंगापार पुष्कर वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। तलाशी के दाैरान पुलिस को जमीन में गाड़े गए तीन ड्रम मिले। इसमें 500-500 नोटों की गड्डियां मिलीं। पुलिस ने आयकर समेत अन्य संबंधित विभागों को सूचना देते हुए रुपये सील कर दिए।
जांच में पता चला कि राकेश का भाई बबलू यादव कई साल से पुणे में रहता था। वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में वह गांव आया था। उसके साथ दो जीजा और साढ़ू भी आए थे। चर्चा है कि रुपये वहीं से लाए गए थे। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। राकेश यादव के परिवार में कुछ दिन पहले विवाद चल रहा है। पुलिस इस विवाद को भी जांच के दायरे में रखकर पड़ताल कर रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए राकेश यादव समेत चारों लोगों से पूछताछ कर रही है।
गांव में बनाई करोड़ों की संपत्ति
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि राकेश यादव ने कुछ सालों में गांव में तेजी से संपत्ति बनाई। उसने कई बीघे खेत खरीदने के साथ करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मकान बनवाया। इसके अलावा दो ट्रैक्टर और डीजे भी खरीदा। पुलिस संपत्ति जुटाने के स्रोत और नकदी के लेनदेन की पड़ताल कर रही है।
उरई में गुलाब जल बनाने की फैक्ट्री की आड़ में बना रहे थे Drug, तीन दिन में बनाते थे 600 करोड़ का जहर
