Rajbhar का दावा आजम खान ने अखिलेश यादव से मांगी सीएम की कुर्सी, जानिए यूपी की हवा में क्या उड़ रहा है

Rajbhar claims Azam Khan asked Akhilesh Yadav for the CM's chair; find out what's circulating in the air in UP.

आजम खान का औवैसी की पार्टी से जुड़ने की चर्चा जोर पकड़ने पर ही अखिलेश यादव ने जेल जाकर आजम खान से मिले।

लखनऊ।  Rajbhar  यूपी की राजनीति को समझना इतना आसान नहीं होता है। जो कुछ होता है, उससे अधिक पर्दे के पीछे छुपा रहता है। यूपी की राजनीति में बेबाकी से बयान देने वाले पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि रामपुर जेल में सपा मुखिया अखिलेश यादव से आजम खान ने गृहमंत्री के बजाय सीएम की कुर्सी मांग लिया है। दरअसल कुछ समय से एआईएमआईएम मुखिया और सांसद असदुद्दीन ओवैसी लगातार सपा पर हमलावर है। उनका आरोप है सपा केवल मुस्लमानों को वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल करती है। उन्होंने चुनाव में जीत मिलने के बाद किसी मुस्लमान को मुख्यमंत्री बनाने का वादा कर रहे है। इसके अलावा मुस्लमानों की पहली पसंद औवैसी ही है। ऐसे में आजम खान का औवैसी की पार्टी से जुड़ने की चर्चा जोर पकड़ने पर ही अखिलेश यादव ने जेल जाकर आजम खान से मिले। इसी को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर तंज कसा है।

साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं

राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, कैसी रही आजम चचा से मुलाकात? सुना है चचा साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं। सुने ये भी है कि आपके ख़याली गृहमंत्री ने आपसे सीधे सीधे कह दिया कि अगर पार्टी में रोकना है तो उन्हें गृह नहीं, सीएम की कुर्सी चाहिए। यूपी के मुसलमानों ने सैफई वालों को कई बार मुख्यमंत्री बना दिया… थोड़ा बलिदानी आपको बनने की नसीहत मिलने लगी है।’ राजभर ने आगे लिखा, ‘रामपुर से हमारे विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि खान चचा से आपकी बात बन नहीं पाईए ।सेटिंग नहीं बैठ पाई। ओवैसी ने रामपुर में आपका काम लगा दिया।’राजभर ने अखिलेश को नसीहत देते हुए लिखा, ‘सुनिए महाराज, वैसे भी आपकी सरकार आने नहीं जा रही इसलिए दिल पर पत्थर रखकर घोषणा कर दीजिए कि सपा की सरकार बनने पर किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाएंगे। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव।’

यूपी की पहली Sleeper Vande Bharat train 31 अक्टूबर से उतरेगी पटरी पर, वाराणसी दिल्ली का सफर होगा सुहाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.