Yogi के चेहरे पर चुनाव लड़ने की तैयारी, गुटबाजी समाप्त करने पार्टी करेगी दस हजार बैठकें

Preparations are underway to contest the election with Yogi as the face; the party will hold ten thousand meetings to put an end to factionalism.

बैठकों में मिलने वाले फीडबैक के आधार पर ही पार्टी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेगी।

लखनऊ। Yogi यूपी में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा के रणनीतिकार लगातार काम कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर गुटबाजी को रोकने के लिए योजना तैयार कर रही है। अगस्त में ऐसी 10 हजार बैठकों से 60 हजार चुनिंदा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर गुटबाजी को रोकने और फीडबैक लेने की योजना है। रणनीति के तहत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी इसी दौरान राज्य के सभी 75 जिलों का दौरा करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में उनकी सक्रियता बढ़ेगी। इसलिए उन्हें अगस्त में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद के दायित्व से मुक्त किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व बड़े स्तर पर बैठकें करके एक साथ चलने पर काम कर रहा हे। बैठकों से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी न सिर्फ पूर्व सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, पदाधिकारियों और पुराने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करें बल्कि जमीनी हकीकत भी समझें। बैठकों में मिलने वाले फीडबैक के आधार पर ही पार्टी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेगी। फीडबैक ही टिकट हासिल करने का पैमाना भी बनेगा।

संगठन की भी समीक्षा होगी

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी इन बैठकों के जरिये संगठन की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। यह भी जानेंगे कि विधायकों के प्रति क्षेत्र विशेष में कैसा माहौल है। इसके अलावा इन्हीं बैठकों के जरिये चुनाव के मद्देनजर बूथ, ब्लॉक, विधानसभा और लोकसभा स्तर पर चुनावी तैयारियों का जायजा भी लिया जाएगा। सीट वार राजनीतिक स्थिति का भी आकलन किया जाएगा। मकसद गुटबाजी पर लगाम लगाते हुए जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है। ड्राइंग रूम बैठकों से हासिल फीडबैक के जरिये ही पार्टी सीट और क्षेत्रवार चुनावी रणनीति को अमली जामा पहनाएगी। इनके जरिये क्षेत्र विशेष से जुड़े मुद्दों और उन मुद्दों पर पार्टी की तात्कालिक स्थिति का आकलन किया जाएगा। क्षेत्रीय समीकरण के लिए नई समझ पैदा होगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार का मंत्र दिया जाएगा।

कानून व्यवस्था को बनाएंगे हथियार

यह तय है कि विधानसभा चुनाव में वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। किसी तरह का असमंजस पैदा न हो, इसके लिए पार्टी पहले ही यह घोषणा करेगी। इसके अलावा चुनाव में योगी सरकार में कानून व्यवस्था में सुधार ही सबसे बड़ा मुद्दा होगा। सूत्र ने बताया कि वर्तमान में पूरे देश में सबसे बड़ा वोट बैंक कानून व्यवस्था है। इस मुद्दे पर योगी सरकार की धारणा राज्य ही नहीं देश के अन्य हिस्सों में भी बेहद मजबूत है।

A Dangerous Love Affair: महिला ने बीस साल के रिश्ते को प्रेमी के साथ मिलकर खत्म किया, तीन माह बाद मिला कंकाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother