अलीगढ़ में दुर्लभ बच्चों का जन्म: दो सिर चार हाथ-पैर वाले बच्चों को देख मां ने तोड़ा दम

Birth of rare children in Aligarh: Mother dies after seeing children with two heads and four arms and legs

दो सिर और चार हाथ-पैर वाले धड़ से जुड़े हुए जुड़वा बच्चों को जन्म देकर उनकी मां सदमे आ गई।

अलीगढ़। Rare Children यूपी के अलीगढ़ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, यहां एक महिला ने दो सिर और चार हाथ—पैर वाले दुर्लभ बच्चों को जन्म दिया। दोनों का ​शरीर आपस में जुड़ा हुआ है। बच्चों को देखते ही मां को ऐसा सदमा लगा कि वह संभल नहीं पाई ​थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया, जबकि दोनों बच्चे पूर्ण रूप से स्वस्थ है। बता दें ​कि आकाश कुमार ने पत्नी नीरू को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में 17 मार्च को भर्ती कराया।

दोपहर में उनकी हालत खराब होने पर डॉक्टर ने ऑपरेशन करने के लिए कहा। परिजनों की मंजूरी के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा ने ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म कराया। नवजात को देख ऑपरेशन थियेटर में सभी अचंभित रह गए। दो सिर और चार हाथ-पैर वाले धड़ से जुड़े हुए जुड़वा बच्चों को जन्म देकर उनकी मां सदमे आ गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

दोनों बच्चे हैं स्वस्थ

जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मो. तैय्यब खान ने बताया कि धड़ से जुड़े जुड़वा बच्चों को देखकर मां पोसपार्टम साइकोसिस (प्रसव के बाद होने वाली दुर्लभ मानसिक स्थिति) से सदमे में आ गई। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उसी दिन रात में जेएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया, मगर परिजन क्वार्सी स्थित मां वैष्णो हॉस्पिटल ले गए। वहां पर महिला का उपचार शुरू हुआ। पति आकाश कुमार ने बताया कि वहीं पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया, जुड़वा बच्चे स्वस्थ हैं।

इस वजह से होते हैं दुर्लभ बच्चे

जिला महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल वार्ष्णेय ने बताया कि जब एक ही फर्टिलाइज्ड एग दो अलग-अलग भ्रूणों में विभाजित होता है, तो जुड़वा बच्चे आकार लेते हैं। यदि भ्रूणों का विभाजन निषेचन के लगभग 13 से 17 दिनों के बाद भी पूरा नहीं होता है, तो बच्चे जुड़े हुए रह जाते हैं।

ClubMahindra ने अंबा घाट और बांधवगढ़ में नए रिसॉर्ट्स के साथ जोड़े 159 कमरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother