Mass murder मथुरा में ​किसान ने तीन बच्चों और पत्नी की हत्या कर खुदको करंट लगाकर की खुदकुशी वजह तलाश रही पुलिस

In Mathura, a farmer killed his three children and wife and then electrocuted himself. Police are investigating the cause.

मनीष ने एक झटके में हंसते खेलते परिवार को खत्म कर दिया।

मथुराMass murder । यूपी के मथुरा जिले से मंगलवार को एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई,यहां एक युवक ने तीन बच्चों और पत्नी की हत्या करके खुदको करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले युवक ने दीवार सुसाइड नोट लिखकर संदेश दिया कि मैं परिवार की हत्या के बाद अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा हूं,किसी को परेशान नहीं किया जाए। य​ह मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। लोग यह सोचने को मजबूर है कि जिन बच्चों को उसने गोद में खिलाकर बड़ा किया, उनका गला दबाने में भी उसके हाथ नहीं कांपे। उसने एक झटके में हंसते खेलते परिवार को खत्म कर दिया।

जांच में पता चला कि मनीष ने मोबाइल में बड़े शांत भाव से कहा है कि हम अपनी मर्जी से मरे हैं। हम बहुत परेशान थे अपने दुखों से। इसमें उन्होंने कहा है कि ‘मैं मनीष कुमार, अपनी मर्जी से मरे हैं हम, इसमें किसी का दोष नहीं है। इसलिए कोई किसी को परेशान न करें। हमने जो प्लॉट बेची है सतीश विरामपुर वाले को, उसके 12.60 लाख रुपये आए हैं, बाद में बाकी के पैसे ले लें, उनका भी कोई दोष नहीं है। हम अपने दुखों से परेशान हैं, और इसमें किसी की भी कोई गलती नहीं है। सब बढ़िया रहना, सभी साथियों से निवेदन है, सब बढ़िया रहना।

किसी दुख की ओर इशारा

इस वीडियो में मनीष ने दो बार अपने दुखों से परेशान होने की बात कही है, लेकिन ऐसा क्या दुख था, जिसके बारे में मनीष ने नहीं बताया। घरवालों का कहना है कि कोई आर्थिक तंगी नहीं थी। तीन माह पहले मनीष को टाइफाइड जरूर हुआ था, लेकिन वह अब स्वस्थ था। गांव में भी हर जुबां पर यह सवाल है कि आखिर जिस दुख की बात मनीष ने कही है, वह क्या था? वह भी तब जबकि सीमा के बैंक खाते में लगभग सात लाख रुपये और मनीष के पास तीन बीघा खेती व इतनी ही ससुराल में जमीन है। चूंकि सीमा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी तो उनकी संपत्ति भी मनीष और सीमा को ही मिलने वाली थी।

ऐसे में आर्थिक तंगी का सवाल ही नहीं उठता। बार-बार पुलिस भी इसी पर जांच कर रही है कि आखिर ऐसा क्या रहा कि अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या करते समय मनीष के हाथ क्यों नहीं कांपे। क्या वजह रही कि जिन बच्चों को लाड़ प्यार से पाला था, उनका रस्सी से बेरहमी से गला दबा दिया, पत्नी के सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या की। तीनों बच्चों का जिक्र तक नहीं किया। पुलिस का मानना है कि वीडियो पहले बनाया गया है, इसके बाद घटना की गई।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी हुई है। तंत्र-मंत्र व हत्या के बिंदु के साथ सारे सुसाइट नोटों के तार जोड़कर पूरे मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी हुई है। हालांकि प्रथम दृष्टया अवसाद के कारण मनीष ने ऐसा कदम उठाया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन के बयान के आधार पर मामले की जांच होगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे सी आधार पर कार्रवाई होगी।

Rustomji ने फोर्ट में मुंबई के आइकॉनिक वाडिया क्‍लॉक टावर का पुनरुद्धार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां