Terrorist incident आस्ट्रेलिया में आतंकियों ने जमकर की गोलीबारी, दस लोगों की मौत, कई घायल, दो दबोचे

Terrorists opened fire in Australia, killing ten people, injuring several others, and capturing two.

जनता से सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का आग्रह किया गया है।

नई दिल्ली। Terrorist incident ऑस्ट्रेलिया के सिडनी रविवार दोपहर आतंकियों ने जमकर गोलीबारी की, जिसमें दस लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया। सिडनी पुलिस के अनुसार प्रसिद्ध बोंडी बीच पर रविवार को गाेलीबारी से लोग स्तब्ध हो गए। गोलियों की आवाज की खबरों के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और जनता से सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का आग्रह किया गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने कहा कि पुलिस बॉन्डी बीच पर हो रही एक घटना पर कार्रवाई कर रही है और जनता से उस क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए।
गौरतलब है कि पूर्वी सिडनी में स्थित बोंडी बीच ऑस्ट्रेलिया का सबसे प्रसिद्ध समुद्र तट है, जो विशेष रूप से सप्ताहांतों पर बड़ी संख्या में सर्फर, तैराकों और पर्यटकों को आकर्षित करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ देर तक गोलियों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि, शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस घटना में कोई घायल हुआ है या नहीं।
इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother