CM Yogi Adityanath ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी सौगात, बढ़े मानदेय के साथ मिलेगा स्मार्टफोन

Anganwadi workers get a gift, smartphones along with increased honorarium

योगी ने 75 जिलों में 20,324 स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत भी की, जहां विभिन्न प्रकार की जांच निशुल्क होगी।

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर CM  Yogi Adityanath  ने प्रदेश की चार लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उपहार दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि और स्मार्टफोन देने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इन बहनों की सेवाओं का सम्मान किया जाएगा। उनका प्रशिक्षण और समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। प्रधानमंत्री ने बुधवार को मध्य प्रदेश के धार जिले में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े योगी ने राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में इसके प्रदेशस्तरीय महाअभियान का श्रीगणेश किया।

बच्चों का कराया अन्नप्राशन

योगी ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में 20,324 स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत भी की, जहां विभिन्न प्रकार की जांच निशुल्क होगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बच्चों को तिलक लगाकर अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई के साथ फलों की टोकरी भेंट की। उन्होंने कहा आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके साथ जुड़ रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री को बधाई दी। नारी सशक्तीकरण की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना, कन्या सुमंगला और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे कदम उठाए गए हैं। अब तक 1.89 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों और 10 लाख महिला स्वयं-सहायता समूहों के साथ एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है।

महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि टेक होम राशन (टीएचआर) प्लांट्स से 60 हजार बहनें आठ हजार रुपये महीना कमा रही हैं। नेफेड (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ) के सहयोग से यह आय बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने संभव अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट योगदान करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, अभिभावकों और ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व प्रतिभा शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश में 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह का सफलतापूर्वक संचालन होगा।

ChineseWalk ने 10वीं सालगिरह पर देश भर के बच्चों को परोसे 10,000 भोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother