छात्रों से दुष्कर्म के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, क्षेत्र में तनाव, फोर्स तैनात

The accused of raping students was beaten to death by the mob, tension in the area, force deployed

19 वर्षीय युवक रियाज-उल कुरीम ने स्कूल की कई छात्राओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था।

ईटानगर। स्कूल के छात्रावास में घुसकर लड़कियों से दुष्कर्म करने के आरोपी को भीड़ ने पुलिस स्टेशन से खींचकर पीट— पीटकर मार डाला। इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। क्षे​त्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा, रोइंग में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन नियंत्रण में है।आरोप है कि असम के बोंगाईगांव निवासी 19 वर्षीय युवक रियाज-उल कुरीम ने स्कूल की कई छात्राओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था।

इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने रियाज को शुक्रवार को पुलिस हिरासत में लिया था। लड़कियों के माता-पिता, जिन्होंने स्कूल अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई थी ने युवक की पिटाई की, जिसके बाद पुलिस ने उसे बचाकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद भीड़ पुलिस थाने में घुस गई, युवक को बाहर खींचकर उसकी पिटाई की हालांकि, पुलिस ने उसे बचाकर अस्पताल लेकर पहुंची तो भीड़ ने उसका पीछा किया और उसे फिर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक स्कूल के पास निर्माण स्थल पर काम करता था।

बेरोक टोक आता—जाता था आरोपी

लोअर दिबांग घाटी के पुलिस अधीक्षक रिंगू न्गुपोक ने बताया कि स्कूल के छात्रावास में रहने वाली छात्राओं का एक सप्ताह तक कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रावास में खिड़कियों पर ग्रिल नहीं थी और दरवाजों पर ताले भी नहीं लगे थे। आरोपी छात्रावास परिसर में बेरोकटोक आ-जा सकता था। पुलिस ने बाल यौन शोषण और मॉब लिंचिंग सहित कई अन्य मामलों में मामला दर्ज किया है।

स्कूल और छात्रावास प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफलता के लिए भी जांच चल रही है। जिला प्रशासन ने स्कूल के छात्रावास को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है। अभिभावकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने बच्चों को वहां से निकालकर पास के सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में दाखिला दिलाएं। अरुणाचल प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम इस मामले की स्वतंत्र जांच करने के लिए रोइंग में है।

 

बिहार में अपराधियों की बहार: खेत में काम कर रहे ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother