hideouts of terrorists को मिट्टी में मिलाने का सिलसिला जारी, सेना ने अब तक 9 आतंकियों के ठिकाने किए जमींदोज

The army has so far demolished the hideouts of 9 terrorists

जम्मू कश्मीर: पहलगाम हमले के बाद सेना लगातार आतंकियों के ठिकाने को मिट्टी में मिलाने का सिलसिला जारी है। अब तक सेना 9 आतंकियों के घर जमींदोज कर चुकी है। शनिवार रात से रविवार सुबह तक 4 आतंकियों के घर ढहा चुकी है। इसमें लश्कर, जैश और टीआरएफ आतंकियों के घर शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेना ने एक रात में 4 आतंकियों के घर ध्वस्त किए हैं hideouts of terrorists । लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी फारूक अहमद जो कि कुपवाड़ा के कलारूस का रहने वाला था सेना ने उसका घर रात में ध्वस्त कर दिया। वह फिलहाल अभी पाकिस्तान में है। सेना ने शोपियां जिले में सक्रिय आतंकी अदनान शफी डार का घर ध्वस्त किया है। अदनान 2024 से लश्कर और टीआरएफ से जुड़ा है। तीसरा घर आतंकी जमीन अहमद शीर गोजरी का था। जो कि नाज कॉलोनी बांदीपोरा का रहने वाला था। वह 2016 से ही सक्रिय आतंकी था। वही चौथा आतंकी आमिर नजीर वानी का है। जोकि खासीपोरा त्राल के जिला पुलवामा का रहने वाला है। वह 2024 में आतंकी बना और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था।

60 से अधिक जगहों पर छापेमारी

सेना के अधिकारियों की मानें तो जो भी लोग आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं उनके खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। जम्मू -कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आंतकियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए शनिवार को श्रीनगर में 60 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई है। पुलिस के अनुसार यह छापेमारी हथियार, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद करने के लिए की गई। कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद से ही सेना सुपर एक्टिव मोड में है। कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। कुलगाम में आतंकियों के 2 मददगारों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने घाटी में एक्टिव 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट जारी की है।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother