लखनऊ में पटाखा बनाते समय हुआ विस्फोट, पलभर में ही गोदाम जलकर खाक

Explosion occurred while making firecrackers in Lucknow, warehouse burnt to ashes in a moment

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया,जब पटाखा बनाते समय विस्फोट होने से गोदाम उड़ गया और वहां काम कर रहे कारीगर घायल हो गए। विस्फोट की आवाज से आसपास के लोग दहल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जौखंडी गांव की है। यहां गांव के बाहर बने पटाखा गोदाम में दोपहर करीब 12.30 बजे गांव निवासी सलमान पटाखा बना रहा था। इसी बीच एक पटाखा हाथ से नीचे गिर गया। इससे भीषण विस्फोट हो गया, इससे गोदाम उड़ गया। विस्फोट से पूरा गांव दहल गया, लोग भागते हुए घटना स्थल पर पहुंचे।

पटाखा बनाने का लाइसेंस है

ग्रामीण गोदाम के पास पहुंचे तो उन्हें सलमान के चीखने की आवाज सुनाई पड़ी। लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। हादसे में उसका एक पैर टूट गया है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर दमकल कर्मी और पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि सलमान का इलाज चल रहा है। पटाखा गोदाम सलमान के भाई निसार का था। उनके पास लाइसेंस है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother