Aurangzeb पर अब यूपी में घमासान: अबू आजमी पर कार्रवाई की मांग को लेकर भड़के Akhilesh

Nirmala Tai gives gifts to Uttar Pradesh: Two high-speed rail corridors for Kashi, and a girls' hostel to be built in every district.

ये बजट गरीब का पेट नहीं भर सकती है।

लखनऊ। सत्ता के लिए पिता की हत्या करने वाले क्रूर शासक Aurangzeb को महान और दयालू शासक बताने वाले सपा विधायक अबू आजमी के खिलाफ देशभर में सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। इसी क्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा विधायक को निलंबित करने की मांग की। मुख्यमंत्री की मांग पर Akhilesh
यादव ने जवाब देते हुए अपने विधायक के निलंबन को नकार रहे है। साथ ही उनका कहना है कि हमारी पार्टी में स्वतंत्रता है कोई भी अपना विचार रख सकता है।

योगी ने सपा को घेरा

बुधवार को विधान परिषद को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा को निशाने पर लिया और अबू आजमी को पार्टी से निकालने की मांग की और साथ ही चेतावनी दी कि ऐसे विधायक को यूपी भेजा जाए यूपी ऐसे लोगों का इलाज करने में देरी नहीं करता है।

<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”hi” dir=”ltr”>निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेख़ौफ़ दानिशमंदी बेमिसाल है। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि ‘निलंबन’ से सच की ज़ुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो फिर ये उनकी नकारात्मक सोच…</p>&mdash; Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) <a href=”https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1897183980325122546?ref_src=twsrc%5Etfw”>March 5, 2025</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

 

अखिलेश ने विधायक का लिया पक्ष

सपा मु​खिया अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेखौफ दानिशमंदी बेमिसाल है। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि ‘निलंबन’ से सच की ज़ुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो फिर ये उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है। आजाद ख्याल कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

औरंगजेब की प्रशंसा की थी

बता दें महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को ‘महान प्रशासक’ बताते हुए उसकी प्रशंसा की थी। जिसका सबसे पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिदें ने विरोध करते हुए उन पर देशद्रोह की धारा में केस दर्ज करते हुए, उनसे अपने बयान वापस लेने की बात कही थी। इसके बाद सपा विधायक ने एक्स पर सफाई देते हुए अपने बयान को तोड़— मरोड़ कर पेश करने की बात कही थी। अब इस बयान के बाद यूपी विधान परिषद में मुख्यमंत्री ने सपा को आड़े हाथ लिया है।

सपा औरंजेब को मानती है आदर्श

मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि सपा भारत की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व नहीं करती और अपने मूल विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों से भटक गई है। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया ने भारत की एकता के तीन आधार बताए थे- श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगवान शिव, लेकिन आज सपा औरंगजेब जैसे क्रूर शासक को अपना आदर्श मान रही है। योगी ने औरंगजेब के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि उसने अपने पिता शाहजहां को आगरा किले में कैद कर पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसाया था। उन्होंने सपा नेताओं को पटना की लाइब्रेरी में शाहजहां की जीवनी पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि शाहजहां ने औरंगजेब को कहा था कि तुम से अच्छा तो हिन्दू है जो जीते जी तो अपने बुजुर्ग मां-बाप की सेवा करता है और मृत्युपरांत वर्ष में एक बार श्राद्ध करते हुए मां-बाप को जल अर्पित करता है। सीएम ने कहा कि जिन लोगों का आचरण औरंगजेब जैसा है वो उस पर गर्व कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां