बरेली में चल रहे spa center में छापा, अंदर का नजारा देख पुलिस वाले रह गए दंग

spa center

स्पा सेंटर में महिलाओं से गलत काम कराया जाता था।

बरेली। यूपी के बरेली में जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब बरेली पुलिस ने प्रेमनगर में चल रहे एक  spa center पर छापा मारा। स्पा सेंटर के अंदर का नजारा देखकर पुलिस वालों के भी होष उड़ गया। अवैध तरीके से चल रहे स्पा सेंटर में से पुलिस ने चार युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लिया। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। इसको लेकर भी इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं।

रईसजादों का लगता था जमावड़ा

प्रेमनगर में काफी समय से अवैध स्पा सेंटर का संचालन किया जा रहा था। रोजाना कई रईसजादों का यहां जमावड़ा लगता था। स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां भी हो रही थीं। इसकी शिकायत मिलने पर सोमवार को शाम करीब सात बजे प्रेमनगर थाना पुलिस ने छापा मारा तो खलबली मच गई। स्पा में अंदर का माहौल देखकर पुलिस भी दंग रह गई। चार युवकों और दो युवतियों को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए गए युवक रईसजादे बताए जा रहे हैं। देर रात तक पुलिस लिखा-पढ़ी में लगी रही।

पुलिस अधिकारी भी  spa centerऔर यहां से हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में कुछ बताने से इन्कार करते रहे। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी को कई कॉल करने पर उन्होंने लिखा-पढ़ी करने के बाद जानकारी देने की बात कही। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध स्पा सेंटर काफी समय से चल रहा था। युवक और युवतियां अक्सर यहां आते-जाते थे। इससे आसपास के इलाके का माहौल भी खराब हो रहा था।

इसे भी पढ़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother