आधी आबादी पार्टी ने जन समस्याओं के निराकरण हेतु किया जन सुनवाई

स्वागत करते हुए

9 फरवरी 2025, लखनऊ।
आधी आबादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी अशोक मिश्रा की अध्यक्षता में पारा स्थित डूडा कालोनी में स्थानीय निवासियों के मध्य चौपाल लगाकर जन सुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा अरूणा सिंह के चौपाल में पहुचने पर स्थानीय नागरिकों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्षा अरूणा सिंह व प्रदेश अध्यक्ष अशोक मिश्रा का जोरदार नारे लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय नागरिक व कार्यकर्ता


कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने अपनी बुनियादी समस्याएं रखी। स्वच्छ जल की आपूर्ति, जल निकासी, कूड़े व गंदगी सहित अन्य समस्याओं को नोट किया गया है। श्री अशोक मिश्रा ने बताया कि स्थानीय नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं को लिख लिया गया है और जल्दी ही आधी आबादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल उच्चाधिकारियों से मिलकर समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि यदि समस्याओं का जल्दी निराकरण नहीं होगा तो आधी आबादी पार्टी नागरिकों के साथ मिलकर आंदोलन विकसित करेगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने पार्टी के कार्यक्रम व नीतियों से प्रभावित होकर आधी आबादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम में एडवोकेट जे. पी. आर्य, वन्दना रावत, मनोज शर्मा, आर सी शर्मा, मीनाक्षी, अंक्षिका सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours