voting in delhi: 70 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई वोटिंग, दिग्गजों ने डाला वोट

voting in delhi

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने मतदान किया।

नई दिल्ली। दिल्ली में नई सरकार चुनने के लिए सुबह 8 बजे से 70 सीटों परvoting in delhi शुरू हुआ। आम लोगों के साथ ही खास लोगों ने अपने मतों का उपयोग किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, भाजपा नेता बांसुरी स्वराज, संदीप दीक्षित, अरविंद केजरीवाली, मनीष सिसौदिया, रमेश बिधुड़ी उपराज्यपाल वीके सक्सेना नेपत्नी के साथ आरएन मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल मतदान केंद्र पर मतदान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

दिल्ली के विकास के लिए वोट डालें

कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, “दिल्ली का विकास एक राष्ट्रीय राजधानी के तौर पर हो। जैसे आज भारत दुनिया में पहचाना जा रहा है उसकी राजधानी दिल्ली भी उसी प्रकार की होनी चाहिए। पीएम मोदी चाहते हैं कि जैसे देश का विकास हो रहा है वैसे ही दिल्ली का भी विकास हो इसलिए मैं दिल्ली के सभी भाई-बहनों से अपील करता हूं कि वे दिल्ली के विकास के लिए वोट डालें।”

सीएम ने पूजा-अर्चना के बाद डाला वोट

मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार हैं, उन्होंने वोट डालने से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “मैंने कालका मैया का आशीर्वाद लिया है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली के लोग धर्मयुद्ध में काम, सच्चाई, अच्छाई को अपना वोट जरूर देंगे।”आप नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीमा सिसोदिया के साथ मतदान किया। इस मौके उन्होंने कहा, “आज मैं अपने परिवार के साथ दिल्ली के लोगों के बेहतर जीवन के लिए वोट देने आया हूं। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करूंगा कि वे अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए, अपने परिवारों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए, दिल्ली में बिजली और पानी के लिए वोट करें। ऐसी सरकार चुनें जो सबके लिए काम करे, ऐसी सरकार नहीं जो इधर-उधर की बातें और गुंडागर्दी करे।”

 

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother