रातों रात फिटजी कोचिंग सेंटरों पर ताले लगाकर भागा प्रबंधन, 2000 बच्चों का भविष्य अधर में

#FITJEE Coaching

बिल भुगतान न होने से इन केंद्रों की बिजली भी कट चुकी है।

लखनऊ। आईआईटी, जेईई की तैयारी करवाने वाली मशहूर कोचिंग संस्थान फिटजी के राजधानी स्थित तीनों सेंटरों अलीगंज, आशियाना और गोमतीनगर पर ताला लटका हुआ है। इससे करीब दो हजार बच्चों बच्चों का भविष्य अधर में है। बिल भुगतान न होने से इन केंद्रों की बिजली भी कट चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र पर दो हजार छात्र पंजीकृत हैं। कोचिंग प्रबंधन के भागने के बाद ये दूसरे संस्थान में प्रवेश लेने के लिए मजबूर हैं। फिटजी कोचिंग के शिक्षकों और कर्मचारियों को कई महीने से वेतन नहीं मिला है। इनमें से ज्यादातर ने या तो दूसरा संस्थान जॉइन कर लिया है या सड़क पर हैं। बता दे कि अप्रैल से कोचिंग का सत्र शुरू हुआ था और जनवरी लास्ट में प्रबंधन ने ताला लगाकर बोरिया बिस्तर समेट लिया, इससे प्रवेश लेने वाले छात्रों के सामने संकट आ गया।

अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा। शुक्रवार को उन्होंने डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में इंस्पेक्टर अलीगंज विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि बृहस्पतिवार को एक शिकायत पत्र मिला था। मामले की जांच की जा रही है। विवाद फीस को लेकर है।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother