कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर पुष्प अर्पित करके किया नमन

Tributes to Karpoori Thakur

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण कर याद किया गया

 लखनऊ।  जनता दल एस के तत्वाधान में आज शुक्रवार को प्रखर समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह का प्रारंभ गोमतीनगर स्थित प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुआ। इस मौके पर जनता एस के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह के साथ मनोज शुक्ल शैलेंद्र सिह एडवोकेट राजू सिँह पटेल प्रदीप कनौजिया संजीव मिश्र आदि नेताओं ने सोशलिस्ट लीडर जन नायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व मुख्यमंत्री स्व, कर्पूरी ठाकुर को मन किया।

इस मौके पर समाजवादी वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर द्वारा गरीबों और आम जनता के हित में किए गए संघर्षों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनता दल एस के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने सामाजिक न्याय के लिए उत्तर प्रदेश में भी आरक्षण में कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू करने की मांग की। ओंकार सिंह ने कहा कि कर्पूरी जी ने बिहार में बतौर मुख्यमंत्री आरक्षण का वर्गीकरण किया था, ताकि अति पिछड़ों को भी आरक्षण का लाभ मिल सके।इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव विजय लाल श्रीवास्तव ने भी कर्पूरी ठाकुर फार्मूले को सामाजिक न्याय की दिशा में मिल का पत्थर बताते हुए इसे उत्तर प्रदेश में भी लागू करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother