वाराणसी में कथा के दौरान महिलाओं के गले से चेन उड़ाने वाली लुटेरी 15 महिलाएं गिरफ्तार, दस लाख का सोना बरामद

वाराणसी। लोग कथा में इस जन्म के पापों से मुक्ति पाने के लिए जाते है,लेकिन वाराणसी की यह शातिर महिलाएं कथा स्थल पर पाप करने की नीयत से जाती है। यह लोग कथा सुनने के बहाने महिलाओं के बीच में बैठ जाती है और मौका पाकर उनके गले से चेन मंगलसूत्र समेत अन्य कीमती गहने पार कर देती है। लगतारा मिल रही ​शिकायत के बाद इस गिरोह की 15 महिलाओं को गुरुवार को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं के पास से सोने की दो चेन और नौ मंगलसूत्र बरामद किया गया है।

सीसी कैमरे की फुटेज  से पकड़ा

डोमरी में शिव महापुराण कथा सुनने आई महिलाओं ने बुधवार को रामनगर थाने की पुलिस से शिकायत की थी। आरोप था कि उनकी चेन और मंगलसूत्र कथास्थल से चोरी हो गया है। महिलाओं की शिकायत की जानकारी पाकर गुरुवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल कथास्थल पहुंचे।उन्होंने रामनगर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि सीसी कैमरे की फुटेज चेक कर आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार करें। वहीं एसीपी कोतवाली डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि रामनगर थानाध्यक्ष राजू सिंह ने अपनी टीम के दरोगा शिवम सोनी, ओमप्रकाश वर्मा, सुजाता चटर्जी व गरिमा गौतम के साथ कथास्थल पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी महिलाओं को चिह्नित कर गिरफ्तार किया।

यह लगी पुलिस के हाथ

जौनपुर के रेहारी पतरईयां की ज्योति, शांति, राजकुमारी और हीना, चंदौली के अलीनगर थाना के बड़या की मनीषा व काजल, गाजीपुर के सैदपुर भितरी की अनीता व रीना, जवनीपुर की रीमा व मनीता, महाराजगंज जिले के एकमा की ज्ञानमती व लक्ष्मी, गोरखपुर के जगतपुर की सुनीता, संतकबीरनगर के जगतपुर की सुनीता व अमरहा की अक्कू और बिहार के आरा जिले आरा दोहरा बिहिया की दुर्गा आदि के नाम शामिल है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.