भाजपा नेत्री ने विपक्ष पर यूं साधा निशाना, कहा- बीते दो चरणों के चुनाव में ही विपक्ष का हो गया सफाया

लखनऊ। भाजपा नेत्री व पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ अपने घर की राजनीति करने वाले, सिर्फ घर को ही पूरी जाति का ठेकेदार समझने वाले, नौकरी की वेकेंसी निकलने से पूर्व ही उसकी बोली लगाने वालों को आज विकास की धारा में गोते लगाते यूपी में नौजवानों की बर्बादी दिख रही है। उन्होंने कहा कि कभी जमाना था, जब लड़कियां शाम होने से पहले ही घर पहुंच जाती थीं।

बाहर गुंडों का बोलबाला था। आज पूरा प्रदेश शांत है, अराजकत तत्व या तो ऊपर चले गये या जेल में बंद हैं। दरअसल स्वाती सिंह ने शनिवार को बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों के उत्तर में ये बातें कहीं। मायावती ने शुक्रवार को कहा था, ‘अच्छे दिन के वादे के बाद भी गरीब त्रस्त क्यों हैं। वहीं अखिलेश यादव ने कहा था, ‘ सरकार ने नौजवानों की एक तिहाई जिंदगी बर्बाद की।”

भाजपा शासन में दिख रहा चतुर्दिक विकास

इसके जवाब आज भाजपा नेत्री स्वाती सिंह ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में शायद यह पहली बार चतुर्दिक विकास दिख रहा है। महिला हो या गरीब, हिन्दु हो या मुसलमान, सब तरफ लोगों का विकास देखने को मिल रहा है। किसान वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ रहा है। स्वाती सिंह ने कहा कि महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिल गयी। गरीबों को आवास मिल गया।

स्वाती सिंह ने कहा कि जनता सब जानती है। यही कारण है कि दो चरणों के चुनाव में विपक्ष का पत्ता साफ हो गया है। आने वाले चुनावों में भी साइकिल पंचर ही रहेगी। वहीं हाथी बीमार चल रहा है। कमल हर दिन खिलता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother