मिशन 2024: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 290 सीटों पर अकेले रहेगी चुनाव,सौ सीटों पर करेगी गठबंधन

नई दिल्ली। मिशन 2024 में जुटे राजनीतिक दल जीत हार के लिए गुणा—गणित लगा रहे है। विपक्ष ने भाजपा को सत्ता हराने के लिए 28 दलों का गठबंधन बनाया है। जहां बीजेपी अपने प्रत्याशी तय करने में जुटी हुई है। इंडी गठबंधन में सभी राजनीति दल अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। काफी सोच विचार के बाद कांग्रेस ने तय किया है कि वह आगामी चुनाव में अकेले 290 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं सौ सीटों पर गठबंधन के दलों से तालमेल करेगी। पिछले हफ्ते कांग्रेस में प्रदेश नेतृत्व में हुई बैठकों में कई चीजें तय की गईं।

10 राज्यों में अकेली चुनाव लड़ सकती है कांग्रेस

कांग्रेस के भीतर सहमति बनी कि 10 राज्यों में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। नौ राज्यों में वह क्षेत्रीय दलों के साथ तालमेल बनाकर उतरेगी। अकेले जाने वाले राज्यों में नॉर्थ ईस्ट और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, केरल, तमिलनाडु, वेस्ट बंगाल, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कांग्रेस सीट बंटवारे के साथ चुनाव लड़ेगी। केंद्रीय नेतृत्व ने इन प्रदेश के नेताओं से साफ कहा है कि इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला लोकसभा की तस्वीर को ध्यान में रखकर किया जाएगा। पार्टी ने तय किया है कि पिछले आम चुनावों में कांग्रेस जिन सीटों पर नंबर दो पर थी, वहां किसी भी तरह का तालमेल नहीं होगा।

महाराष्ट्र में सीटें तय

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यों से कहा गया है कि कांग्रेस की परंपरागत और मजबूत सीटें हैं, उन पर उम्मीदवारी तय करने का काम शुरू कर दिया जाना चाहिए। सोमवार को NCP सांसद सुप्रिया सुले ने मीडिया में संकेत दिया कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे का फॉर्म्युला तय हो चुका है। जल्द ही राज्य में इसे अंतिम रूप देकर इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother