अयोध्या से चलेगी देश की पहली अमृत भारत ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

अयोध्या। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या से देश को पहली अमृत भारत ट्रेन चलेगी, जो माता सीता के जन्मस्थली तक जाएगी। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के साथ दिल्ली से दरभंगा जाने वाली इस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

130 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन 130 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। यह ट्रेन रामनगरी को माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी से भी जोड़ेगी। लखनऊ मंडल के एपीआरओ विक्रम सिंह ने बताया कि 22 कोच वाली भगवा रंग की अमृत भारत ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी है। प्लेन रूपी इस ट्रेन में आगे पीछे दोनों तरफ इंजन होंगे। आठ जनरल बोगी, 12 स्लीपर और दो एसी कोच में 683 यात्री सफर कर सकेंगे। इससे अयोध्या से लखनऊ की दूरी महज डेढ़ घंटे में तय हो सकेगी।

कम किराया रहेगा

अमृत भारत ट्रेन एक तरह से आम जनता की ट्रेन है। इस ट्रेन में एसी डिब्बे नहीं होते। रेलवे की योजना के मुताबिक इस ट्रेन में सिर्फ सेकेंड क्लास स्लीपर डिब्बे और सेकेंड क्लास या जनरल डिब्बे लगे होते हैं। इन डिब्बों में सफर करने का भाड़ा एसी क्लास के मुकाबले काफी कम होता है। इसलिए इसमें आम जनता भी सफर करेगी। इस ट्रेन को मजदूर वर्ग को ध्यान में रख कर चलाया जा रहा है। ये ट्रेनें देश के महानगरों को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा आदि राज्यों को तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब से जोड़ेंगी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.