बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई हैं, यहां बच्चों की लड़ाई में एक युवक हत्यारा बन गया और उसने अपनी साली की आठ वर्ष की बेटी की हत्या करके शव को तालाब में फेंक दिया और परिजनों के साथ उसकी खोजबीन करने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने पूछा तो हत्यारोपी ने सारी कहानी सबके सामने बता दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
नहर में मिला शव
महाराष्ट्र के कल्याण जंक्शन मुंबई न्यू सोनिया कॉलोनी निवासी अनिरूद्व तिवारी की पत्नी मीनू तिवारी रक्षाबंधन पर्व पर अपनी बहन के घर बेटी के साथ आईं थीं। तबीयत खराब होने की वजह से वापस नहीं जा सकीं थीं। वह शहर के गदरहवा मजार के पीछे रहने वाली अपनी बहन माधुरी सोनी के साथ ही रह रहीं थीं। मृतक बच्ची की मां मीनू का कहना है कि उसकी बेटी सिया अपने मौसा करन सोनी की बेटी के साथ खेलने के लिए घर से गई थी।
वह वापस नहीं आई तो उसने खोजबीन की। पता न चलने पर थाने में सूचना दी थी। उसकी लापता हुई बेटी की खोजबीन उसके बहन का पति करन भी कर रहा था। शुक्रवार को पुलिस को नहर बालागंज के पास तालाब के किनारे एक आठ साल की मासूम का शव मिला। पुलिस ने मीनू को बुलाकर तस्दीक कराया। पुलिस शुक्रवार की पूरी रात खोजबीन करती रही।
पुलिस ने शक के आधार पर पूछा
परिजनों की पूरी बात सुनने के बाद पुलिस को करन सोनी पर शक हुआ क्योंकि जिस दिन सिया लापता हुई थी उस दिन रात में उसे मौसा के साथ ही कुछ लोगों ने देखा था। इसके आधार पर पुलिस ने करन सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का राज उजागर हो गया। आरोपी करन ने पुलिस को बताया कि सिया अक्सर उसकी बेटी को मारती थी एक बार चेहरे पर मार दिया तो उसके गाल पर नाखून के निशान बन गए।
यही नहीं इससे उसके चेहरे पर संक्रमण भी हो गया था। इससे वह सिया से काफी नाराज था। उस दिन उसने ठान लिया था कि उसकी हत्या कर देगा। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार का कहना है कि आठ वर्षीय सिया की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। छानबीन में सिया का शव तालाब के पास मिला। जांच में उसका मौसा करन ही हत्या का दोषी पाया गया। उसे गिरफ्तर कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें….
- गोदरेज ऐंड बॉयस ने डिजाइन के माध्यम से सस्टेनेबल लिविंग को नयापन देने के लिए लॉन्च किया एक वार्षिक आयोजन – ‘कॉन्श्यस कलेक्टिव’
- FedEx शिप मैनेजर™ ने अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और मार्केटप्लेसेज पर समय बचाने वाली विशेषताएं और बेहतर एकीकरण शामिल किया
- जौनपुर -रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस 12 दिल रहेगी निरस्त, 15 इन ट्रेनों का भी रास्ता बदला