​कुशीनगर में Tilak Ceremony से लौट रहे लोगों की वैन को ट्रेलर ने मारी टक्कर छह की मौत, एक घायल

In Kushinagar, a trailer truck collided with a van carrying people returning from a Tilak ceremony; six people died, and one was injured.

पुलिस ने घायल किशोर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कुशीनगर। Tilak Ceremony :  यूपी के कुशीनगर जिले में रविवार रात हुए ​भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। सभी लोग एक तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन पूरी तरह कबाड़ा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घर में चीख—पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस ने घायल किशोर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हादसे के शिकार लोग

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव के निवासी वैन से लौट रहे थे। हादसे के शिकार प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद (40), उनके पिता रामबेलास (65), राममिलन (35), आयुष (12), मृदुल मिश्रा (37) और रंजय गुप्ता (35) भी साथ थे। मिथिलेश गुप्ता (22) भी इस समूह का हिस्सा थे। वैन में सवार इन सात लोगों में से छह की मौत हो गई। राममिलन का 17 वर्षीय पुत्र आर्यन गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी

सभी लोग देवराज पिपरा में एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से देर रात वे अपने गांव लौट रहे थे। हाटा कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास यह दुखद घटना हुई। सामने से आ रहे एक ट्रेलर से उनकी वैन टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।हादसे की सूचना मिलते ही भलुही गांव से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने और शवों को भेजने का काम किया गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फरार चालक की तलाश में जुटी है। विधिक कार्रवाई भी जारी है।

 

Love Jihad : डॉ. अनीस ने स्वीकारा उसने 19 हिन्दू युवतियों से किया दुष्कर्म,धर्मांतरण करने पर डालता था दबाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.