Hinduja Housing Finance ने विवेक कन्नन को नियुक्त किया चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर

Hinduja Housing Finance has appointed Vivek Kannan as Chief Executive Officer.

विवेक कन्नन वर्ष 2020 में हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस से चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) के रूप में जुड़े थे।

बिजनेस डेस्क, नईदिल्ली। Hinduja Housing Finance : हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस लिमिटेड की सहायक कंपनी हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एचएचएफ) ने विवेक कन्नन को अपना चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है। उनकी नियुक्ति 30 अक्टूबर, 2026 से प्रभावी होगी। वह सचिन पिल्लई का स्थान लेंगे। सचिन पिल्लई 29 अक्टूबर, 2026 से एचएचएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से हट रहे हैं। हालांकि, वह कंपनी के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। सचिन पिल्लई हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। विवेक कन्नन वर्ष 2020 में हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस से चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) के रूप में जुड़े थे।

Hinduja Housing Finance has appointed Vivek Kannan as Chief Executive Officer.
वह कंपनी के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

कंपनी की विकास यात्रा और बदलाव की प्रक्रिया में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने कंपनी के कारोबार और परिचालन क्षमताओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विवेक को वित्तीय सेवा क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है। वह मोतीलाल ओसवाल, डीएचएफएल, सिटीबैंक, बार्कलेज और जीई कैपिटल जैसी कंपनियों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा चुके हैं। वित्तीय सेवाओं के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के अनुभव के चलते उन्हें ऋण कारोबार और इसमें लगातार हो रहे बदलावों की व्यापक समझ है। सीईओ के रूप में विवेक कंपनी के समग्र कारोबारी प्रदर्शन, क्रेडिट, कलेक्शन, परिचालन, जोखिम प्रबंधन, अनुपालन और मानव संसाधन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका फोकस बाजार में कंपनी की मौजूदगी मजबूत करने, परिचालन दक्षता बढ़ाने और टिकाऊ विकास को गति देने पर होगा। इसके साथ ही वह हाउसिंग फाइनेंस की पहुंच बढ़ाने की दिशा में भी काम करेंगे।

Love Jihad : डॉ. अनीस ने स्वीकारा उसने 19 हिन्दू युवतियों से किया दुष्कर्म,धर्मांतरण करने पर डालता था दबाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.