बिजनेस डेस्क, नईदिल्ली। वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और टियर-2 व टियर-3 बाजारों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) Namdev Finvest लिमिटेड ने अमित सैनी को हेड ऑफ रिस्क मैनेजमेंट नियुक्त किया है। कंपनी को आईसीआरए से ए- (स्टेबल) और केयर से ए- रेटिंग मिली हुई है। यह नियुक्ति कंपनी के जोखिम प्रबंधन ढांचे को मजबूत बनाने के साथ जिम्मेदार कर्ज वितरण, सतर्क क्रेडिट प्रक्रियाओं और कारोबार की दीर्घकालिक वृद्धि के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी। सैनी को रिटेल और एमएसएमई फाइनेंस के क्षेत्र में जोखिम प्रबंधन का लंबा अनुभव है। क्रेडिट अंडरराइटिंग और रिस्क मैनेजमेंट में उनका मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।
वह इससे पहले चॉइस फिनसर्व में चीफ रिस्क ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा, उन्होंने लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस लिमिटेड और आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड में भी लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं। जोखिम प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने और जिम्मेदार कर्ज वितरण की प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने का उनका अनुभव कंपनी के लिए उपयोगी साबित होगा।नमदेव फिनवेस्ट में सैनी कंपनी की जोखिम प्रबंधन प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने, जोखिम आकलन के ढांचे को बेहतर करने और बड़े स्तर पर लागू की जा सकने वाली क्रेडिट अंडरराइटिंग प्रक्रियाएं विकसित करने में अहम भूमिका निभाएंगे। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब कंपनी उन बाजारों में अपना विस्तार कर रही है, जहां अब तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच सीमित रही है। इन बाजारों में कर्ज देने के लिए कारोबार से होने वाली नकदी की आवक, कर्ज लेने वाले की वित्तीय स्थिति और स्थानीय बाजार की परिस्थितियों को गहराई से समझना जरूरी होता है।
Hinduja Housing Finance ने विवेक कन्नन को नियुक्त किया चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर

One thought on “Namdev Finvest ने अमित सैनी को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट – रिस्क नियुक्त किया, जोखिम प्रबंधन व्यवस्था होगी मजबूत”