Narayan Seva Sansthan का लखनऊ में 1 नवंबर को  शिविर, 432 दिव्यांगजनों को मिलेगा लाभ

Narayan Seva Sansthan to hold a camp in Lucknow on November 1; 432 persons with disabilities to benefit

विशेषज्ञ टीम प्रत्येक लाभार्थी की आवश्यकता के अनुसार फिटमेंट करेगी।

  • भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द करेंगे उद्घाटन

 

लखनऊ। Narayan Seva Sansthan आधुनिक तकनीक दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है। इसी दिशा में नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर की ओर से 1 नवंबर को लखनऊ के विभूति खंड स्थित किसान बाजार के दयाल गेटवे होटल में निःशुल्क कृत्रिम अंग फिटमेंट शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में 432 दिव्यांगजनों को जापानी-जर्मन तकनीक से निर्मित 549 मॉड्यूलर नारायण लिंब एवं कैलिपर्स निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द सुबह 11 बजे शिविर का उद्घाटन करेंगे।शिविर में 270 आधुनिक तकनीक से निर्मित कृत्रिम अंग तथा 279 कैलिपर्स लगाए जाएंगे। जोकि पूर्व चयनित है। मॉड्यूलर तकनीक की विशेषता है कि कृत्रिम अंगों को लाभार्थी की शारीरिक संरचना और जरूरत के अनुरूप फिट एवं समायोजित किया जा सकता है। हल्के और सुविधाजनक डिजाइन से इनके उपयोग में सहजता आती है। विशेषज्ञ टीम प्रत्येक लाभार्थी की आवश्यकता के अनुसार फिटमेंट करेगी। इसके साथ चलने, संतुलन बनाने और कृत्रिम अंगों का सही उपयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।शिविर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

कृत्रिम अंगों के साथ विशेषज्ञ मार्गदर्शन

नारायण सेवा संस्थान के शिविर प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि संस्थान का प्रयास केवल कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को सामान्य जीवन की गतिविधियों में अधिक स्वतंत्रता के साथ भाग लेने योग्य बनाना है। आधुनिक तकनीक से तैयार कृत्रिम अंगों के साथ विशेषज्ञ मार्गदर्शन और उपयोग का प्रशिक्षण लाभार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करता है।उन्होंने कहा कि दुर्घटना, बीमारी अथवा जन्मजात दिव्यांगता से उत्पन्न शारीरिक चुनौतियों को कम करने के लिए संस्थान देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे शिविर आयोजित कर रहा है। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित यह शिविर तकनीक, विशेषज्ञता और सेवाभाव के समन्वय का उदाहरण है।लखनऊ आश्रम प्रभारी बद्री लाल शर्मा ने बताया कि शिविर में लाभार्थियों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन, बैठने तथा प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंगों का फिटमेंट केवल चलने की क्षमता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और सामाजिक सहभागिता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

 

वर्ष 1985 से सेवाकार्यों में संलग्न नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ हैं। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल को दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान के लिए वर्ष 2023 में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।संस्थान के अनुसार, अब तक देश-विदेश में 41,200 से अधिक दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए जा चुके हैं तथा 4.54 लाख से अधिक दिव्यांगजनों की निःशुल्क चिकित्सा की जा चुकी है। ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के ध्येय के साथ संस्थान आधुनिक तकनीक को जरूरतमंदों तक पहुंचाकर उन्हें अधिक सक्षम, स्वतंत्र और सम्मानजनक जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

Festivals पर घर जाना होगा आसान,चलेंगी अति​रिक्त बसें, चालकों-परिचालकों को मिलेगा 4800 रुपये तक प्रोत्साहन

One thought on “Narayan Seva Sansthan का लखनऊ में 1 नवंबर को  शिविर, 432 दिव्यांगजनों को मिलेगा लाभ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.