लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 के दृष्टिगत मण्डलीय कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस बाबत शनिवार को मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, डॉ. दिनेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित की जाने वाली हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष—2026 के संचालन व्यवस्था के प्रभावी अनुश्रवण के लिए,
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह द्वारा मण्डलीय कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि मण्डल स्तरीय कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 0522-2254070 रहेगा जो 17 फरवरी, 2026 से क्रियाशील होकर परीक्षा की समाप्ति तक सक्रिय रहेगा।
यूं होगी निर्बाध लाइव स्ट्रीमिंग
डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पालियों में होने वाली परीक्षाओं के लिए अलग—अलग मण्डलीय कन्ट्रोल रूम प्रभारी व कन्ट्रोल रूम सदस्यों को नियुक्त किया गया है जो लखनऊ मण्डल के सभी 6 जिलों लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, लखीमपुर खीरी के जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा स्थापित जिला स्तरीय मॉनिटरिंग सेल (कन्ट्रोल रूम) से लगातार सम्पर्क बनाये रहेंगे।
वहीं संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ मण्डल के सभी छह जिलों के जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग सेल प्रभारियों को जनपद में बनाये गए सभी परीक्षा केन्द्रों की निर्बाध लाइव स्ट्रीमिंग (वेबकास्टिंग) को अन्तिम प्रश्न पत्र होने तक राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग सेल तक बनाये रखने के निर्देश दे दिए हैं।
इसे भी पढ़ें..
- Murder of a youth गोरखपुर में पत्नी के आशिक को पहले शराब पिलाई फिर दो भाईयों के साथ मिलकर गला रेत दिया
- Chief Minister Yogi Adityanath, यूपी में भाजपा की नौ साल की यात्रा कर्फ्यू से कानून के राज की यात्रा है
- लखनऊ : केजीएमयू के डॉक्टरों ने बिना आपरेशन मरीजों को यूं दिया जीवनदान, पैर की नस में कैथेटर डालकर बुजुर्गों को लगाए वॉल्व
