Flipkart ने ‘ब्यूटी कैटलिस्ट’ कॉन्क्लेव की घोषणा की: उभरते डी2सी ब्यूटी ब्रांड्स को सशक्त बनाने की पहल

Flipkart announces ‘Beauty Catalyst’ Conclave: An initiative to empower emerging D2C beauty brands

उभरते उद्यमियों को डिजिटल इकोसिस्टम में तेज़ी से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

बिजनेस डेस्क, बेंगलुरु : Flipkart  1 दिसंबर को अपने बेंगलुरु मुख्यालय में ‘ब्यूटी कैटलिस्ट’ कॉन्क्लेव का पहला संस्करण आयोजित करेगा। यह विशेष फोरम उभरते डी2सी ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड्स को प्लेटफॉर्म पर आगे बढ़ने के अवसर, गाइडेंस और इनसाइट्स प्रदान करेगा। स्किनकेयर, हेयरकेयर, कॉस्मेटिक्स और वेलनेस कैटेगरी के 50+ ब्रांड्स इस कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिनमें असाया, टुको, न्यूड, निसार, ब्रिट एक्सेंट, अंडररेटेड, ट्रू हेयर, बीकाम और डर्मेलिस्ट शामिल हैं।

कॉन्क्लेव का उद्देश्य ब्रांड्स को पोजिशनिंग, मर्चेंडाइजिंग, शॉपर एंगेजमेंट और ब्रांड स्टोरीटेलिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर स्ट्रक्चर्ड इनसाइट्स देना है। इसमें कैटेगरी एक्सपर्ट्स रणनीतिक मेंटरशिप और टेलर्ड सॉल्यूशंस साझा करेंगे, जिससे उभरते उद्यमियों को डिजिटल इकोसिस्टम में तेज़ी से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

युवा उद्यमियों को मिलेगा मंच

फ्लिपकार्ट के ब्यूटी एंड पर्सनल केयर सीनियर डायरेक्टर कार्तिक कनुमुरु ने कहा कि यह कॉन्क्लेव उभरते डी2सी ब्रांड्स को प्लेटफॉर्म पर स्केल करने और युवा उद्यमियों को एक मंच पर लाने की दिशा में एक प्रमुख कदम है। वहीं, पिलग्रिम के सह-संस्थापक अनुराग केड़िया और टुको के सह-संस्थापक चाणक्य ने कहा कि फ्लिपकार्ट की इनसाइट्स, विजिबिलिटी सपोर्ट और स्ट्रक्चर्ड प्लानिंग उभरते ब्रांड्स के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। फ्लिपकार्ट का यह पहला डी2सी कॉन्क्लेव भारत के ब्यूटी ब्रांड्स को एंगेज, इनेबल और एम्पावर करने की दिशा में एक बड़े प्रयास की शुरुआत है।

FlipkartFoundation ने ‘सम्पर्क’ सम्मेलन के तीसरे संस्करण की मेजबानी की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother