Amrutanjan Healthcare ने की कौन बनेगा करोड़पति के साथ भागीदारी, 132 साल के भरोसे के सफ़र में नया मुकाम

Amrutanjan Healthcare Partners with Kaun Banega Crorepati, Marking a New Milestone in 132 Years of Trust

अमृतांजन राहत और भरोसे के 132 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।

  • यह मशहूर ब्रांड भारत के सबसे पसंदीदा क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 25वें संस्करण के लिए सहायक प्रायोजक होगा

बिजनेस डेस्क, मुंबई: Amrutanjan Healthcare भारत में पिछले 130 साल से अधिक समय से सबसे भरोसेमंद वेलनेस ब्रांड में एक के तौर पर मशहूर अमृतांजन हेल्थकेयर लिमिटेड ने 26 अक्टूबर से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर शुरू हो रहे कौन बनेगा करोड़पति के 25वें सीज़न के लिए सहायक प्रयोजक के तौर पर अपनी भागीदारी की घोषणा की है।

अमृतांजन इस भागीदारी के ज़रिए, केबीसी के दर्शकों के विशिष्ट वर्ग से जुड़ेगा और उनके बीच ब्रांड की लोकप्रियता को और दृढ़ करने की कोशिश करेगा। मशहूर अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह कार्यक्रम, कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी), दिलचस्प और अपनी सी लगने वाली कहानियों और भावनात्मक रूप से लोगों को जोड़ने की अपनी खूबी के साथ भारत में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहता है।

अमृतांजन हेल्थकेयर लिमिटेड के मुख्य विपणन अधिकारी,मणि भगवतीश्वरन ने इस भागीदारी के बारे में कहा: “अमृतांजन 132 साल से हर पीढ़ी के लिए देख-भाल, आराम और भरोसे का प्रतीक रहा है। केबीसी के साथ हमारी भागीदारी, ज्ञान, भरोसे और जुड़ाव को रेखांकित करता है, जो हमारे ब्रांड के मूल विचार के अनुरूप है, जिसे भारतीय कहावत “हर दर्द मिटाए” के ज़रिये ज़ाहिर किया गया है।“

अमृतांजन राहत और भरोसे के 132 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है, कौन बनेगा करोड़पति के साथ इसका जुड़ाव रोज़मर्रा के जीवन में भरोसेमंद साथी होने के उद्देश्य को रेखांकित करता है। अमृतांजन भारत में हर परिवार के लिए पीढ़ियों से रोज़ाना के दर्द और तनाव को दूर करने में उनकी मदद करता रहा है। अमृतांजन दर्द कम करता है, आराम प्रदान करता है, और हर बार मुस्कान लौटाता है। साथ ही हमारे ब्रांड का मूल विचार इस प्रतिबद्धता ज़ाहिर करता है कि चाहे दर्द हो या तनाव, हम अपने उपयोगकर्ताओं की देखभाल करने और उन्हें राहत तथा सुकून देने के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।

Flipkart ने ‘ब्यूटी कैटलिस्ट’ कॉन्क्लेव की घोषणा की: उभरते डी2सी ब्यूटी ब्रांड्स को सशक्त बनाने की पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style