सऊदी में हुए हादसे में नौ भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री ने जताया दुख

In Punjab, a trailer rammed into a pickup truck carrying 30 people; eight pilgrims died, and several others were injured.

मृतकों में पांच महिलाएं और दस साल का एक बच्चा शामिल है।

वर्ल्ड डेस्क। सऊदी अरब में हुए भीषण सड़क हादसे में नौ भारतीयों की मौत हो गई है। जेद्दा में भारतीय मिशन ने इस बारे में जानकारी दी है। मिशन ने बताया कि यह हादसा पश्चिमी सऊदी अरब में जीजान के पास हुआ। मिशन ने बताया कि वह हादसे में मृत लोगों के परिवारों के संपर्क में है। इसके अलावा, वह सऊदी के अधिकारियों के संपर्क में हैं और वे अपना समर्थन दे रहे हैं।
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पोस्ट में कहा कि हम सऊदी अरब साम्राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में जिज़ान के पास एक सड़क दुर्घटना में नौ भारतीयों की मौत पर शोक व्यक्त करते हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है। जेद्दा में भारत का महावाणिज्य दूतावास पूर्ण सहायता प्रदान कर रहा है और अधिकारियों और परिवारों के संपर्क में है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं।’ उन्होंने यह भी बताया कि एक हेल्पलाइन स्थापित की गई है, जहां हादसे को लेकर मृतकों और घायलों के परिजन संपर्क कर सकते हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि वह दुर्घटना और लोगों की मौत के बारे में जानकर ‘दुखी’ हैं।
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां