![lover criminal In Firozabad, a young man shot himself after killing his wife, this reason came to the fore in the investigation](https://uphindinews.in/wp-content/uploads/2023/06/lover-criminal-1-696x478.jpg)
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक सनकी युवक ने पहले पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी। एक साथ दो लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पत्नी की हत्या कर खुदकुशी करने वाला युवक सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। दोहरे मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शिकोहाबाद थाना इलाके के मोहल्ला विजेंद्र कॉलोनी में युवक ने रविवार देर रात पहले अपनी पत्नी की हत्या की। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पुलिस ने रात में ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। बीएसएफ में तैनात एसआई रंजीत सिंह के पुत्र दीपक (30) और पत्नी शशि यादव (26) परिवार के साथ रह रहे थे। दंपती के बीच आपसी तालमेल कम बैठता था। जिसे लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था।
सुबह से हो रहा था झगड़ा
रविवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। जिसे शांत करा दिया। इसके बाद शाम को फिर से दोनों में झगड़ा हुआ तो छोटे भाई ने शांत करा दिया। देर रात डेढ़ बजे के कमरे से फायर की आवाज आई तो परिवार की नींद खुली। परिवार ने जांच पड़ताल की। बाहर के कमरे में दीपक का शव खून से लथपथ पड़ा था। जबकि पत्नी शशि का शव अंदर कमरे में बेड पर था। उसकी हत्या गला दबा कर की गई थी। दोनों शवों को देख कर परिवार में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक दीपक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी होते ही पिता श्रीनगर से शिकोहाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। इधर मां शैलेश का रो रो कर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें…