![Akanksha-Dubey-Case 07 Samar Singh arrested for abetting Bhojpuri actress Akanksha to commit suicide](https://uphindinews.in/wp-content/uploads/2023/04/Akanksha-Dubey-Case-07-696x478.jpg)
वाराणसी। प्रदेश सरकार पर पड़ दबाव की वजह से आखिरकार भोजपुरी गायक को यूपी पुलिस ने धर दबोचा। समर सिंह पर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप है। उसे अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है । वहीं, प्रकरण के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है।समर सिंह गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा हुआ था। पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था।
होटल में मिली थी आकांक्षा की लाश
आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए अदालत में कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें आरोपी गायक समर सिंह का गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं पुलिस दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश में जुटी है।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में 27 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसे भी पढ़ें