मेरठ। यूपी के मेरठ के नौचंदी थाना इलाके के शास्त्री नगर में जी ब्लॉक में आज उस समय लोग दहल गए, जब एक साथ दो लोगों की गला काटकर हत्या करने की खबर सामने आई। यहां रहने वाली एक वृद्धा और उसकी नातिन की गला रेत कर हत्या कर दी गई। रिटायर्ड पुलिसकर्मी की पत्नी और नातिन की हत्या की खबर सुनकर मौके पर लोगों भीड़ लग गई। रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और नातिन की गला रेत कर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर आईजी मौके पर पहुंचे हैं।
बाई पहुंची तो हुआ घटना का खुलासा
रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और नातिन की गला रेत कर हत्या की गई है। सोमवार सुबह जब काम करने वाली घर पर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। सूचना पर आईजीए एसएसपी पहुंच गए थे। पीछे के गेट से घुसकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।
रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी कैसर के कारण दो माह पहले मौत हो चुकी है। वहीं मृतकों की पहचान कौशल सिरोही 65 और नातिन तमन्ना 12 के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर आईजी भी मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों में कोहराम मचा है।
आधी रात के बाद हुई हत्या
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार रात 11 बजे तमन्ना की मां नेहा उससे मिल कर गई थी। रविवार सुबह जब घर में काम करने वाली पहुंची तो गेट खुला हुआ था। जैसे ही वह अंदर पहुंची तो नानी और धेवती के शव देखकर उसकी चीख निकल गई। चाकू से गोदकर दोनों की हत्या की गई थी। हर तरफ खून बिखरा हुआ था।सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार एसएसपी रोहित सिंह और थाना पुलिस पहुंच गई थी। घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश पीछे के गेट से आए थे। समान भी घर का बिखरा हुआ था।
इसे भी पढ़ें…