कन्नौज के इत्र कारोबारी ने यहां मिली करोड़ों की नकदी, घर के हर कोने मिली नोटों की गड्डी

365
The perfume trader of Kannauj got cash worth crores here, a bundle of notes found in every corner of the house
पीयूष जैन ने एक माह पहले समाजवादी नाम से इत्र भी लांच किया था।

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में इत्र कारोबारी के यहां टैक्स चोरी के शक में आयकर विभाग ने एक साथ उसके ठिकानों पर कार्रवाई की। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने कारोबारी पीयूष जैन के घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप पर एक साथ छापा मारा। यह कार्रवाई कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित प्रतिष्ठानों पर हुई। पीयूष जैन ने एक माह पहले समाजवादी नाम से इत्र भी लांच किया था।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने मौके से दस्तावेज और नकदी जब्त की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक 150 करोड़ रुपये की कर चोरी के सुबूत मिले हैं। मुखौटा कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेने की भी बात सामने आई है। इत्र कारोबारी पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं। वर्तमान में जूही थानाक्षेत्र के आनंदपुरी में रहते हैं। ये सपा के एक नेता के करीबी भी हैं।

 

मुंबई की टीम ने की कार्रवाई

आपकों बता दें कि पीयूष जैन की कन्नौज में इत्र की फैक्ट्री, कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप है। इत्र कंपनी का हेड ऑफिस मुंबई में है और वहां एक घर भी है। गुरुवार सुबह मुंबई की एक टीम कानपुर के अधिकारियों के साथ आनंदपुरी स्थित घर पहुंची। टीम अपने साथ नोट गिनने वाली चार मशीनें लाई थी।

40 कंपनियों का मालिक है जैन

The perfume trader of Kannauj got cash worth crores here, a bundle of notes found in every corner of the house
इस दौरान उन्होंने कहा था कि 2022 के चुनावों को देखते हुए यह इत्र 22 फूलों से बनाया गया है।

परिवार के लोगों से घर में बंद कर पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि कन्नौज स्थित फैक्ट्री से इत्र मुंबई जाता है। यहां से इत्र पूरे देश और विदेश में बेचा जाता है। पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं, जिसमें दो सऊदी अरब, दो देश के पूर्वी राज्यों में हैं। पीयूष जैन ने एक माह पहले समाजवादी इत्र की लांचिंग लखनऊ में की थी। यह लांचिंग समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों की गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 2022 के चुनावों को देखते हुए यह इत्र 22 फूलों से बनाया गया है। इसकी खुशबू देश ही नहीं, विदेश तक फैलेगी। लांचिंग के समय सपा एमएलसी पम्पी जैन ने कहा था कि यह इत्र ऐसा है, जिसके इस्तेमाल से समाजवाद की खुशबू आएगी और 2022 में नफरत खत्म कर सभी में प्रेम बढ़ाएगी।

इसे भी पढ़े..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here