आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, FaceRecognitionTechnology से लैस उत्पाद पेश

Godrej’s new initiative to make residential security smarter: introduces products equipped with Face Recognition Technology

उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर करना और आवासीय परिसरों में अधिक स्मार्ट एवं एक-दूसरे से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

  • गोदरेज इस की नई तकनीक के जरिये चेहरे की पहचान से होगी घरों की सुरक्षा

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली:  FaceRecognitionTechnology : भारत में होम लॉकर श्रेणी की अग्रणी कंपनी गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस ने आज NX Pro Ncrypt होम लॉकर और SEETHRU Third-i मल्टी अपार्टमेंट वीडियो डोर फोन विद फेस रिकॉग्निशन लॉबी यूनिट पेश किया। इन उत्पादों के जरिए कंपनी ने घरों की सुरक्षा और आवासीय परिसरों में प्रवेश, दोनों के लिए चेहरे की पहचान (फेस रिकॉग्निशन) तकनीक की शुरुआत की है। आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं की सुविधा, व्यक्तिगत जरूरतों और सहज अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ये उत्पाद उन्नत पहचान तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इनका उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाना, उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर करना और आवासीय परिसरों में अधिक स्मार्ट एवं एक-दूसरे से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

सुरक्षा की तस्वीर बदल सकती हैं

यह लॉन्च गोदरेज के उस विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत सुरक्षा को अधिक सुलभ, सहज, सुविधाजनक और बेहतर अनुभव से जोड़ना है। आज की ये आधुनिक तकनीकें ऐसे दौर में आवासीय सुरक्षा की तस्वीर बदल सकती हैं, जहां लोग कम दखल देने वाली लेकिन अधिक प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था चाहते हैं। चाबी और पासवर्ड के बजाय चेहरे की पहचान से प्रवेश की सुविधा देकर गोदरेज सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं अधिक आसान बना रहा है।मार्केट लीडर के रूप में गोदरेज नवाचार के जरिए ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर लगातार काम कर रहा है। कंपनी का मानना है कि मजबूत सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए, तेज, व्यक्तिगत और बिना किसी झंझट के काम करने वाली फेस रिकॉग्निशन तकनीक में आवासीय सुरक्षा को पूरी तरह बदलने की क्षमता है।

सुरक्षित फेशियल टेम्पलेट्स

NX Pro Ncrypt होम लॉकर, जिसे आधुनिक घरों के लिए डिजाइन किया गया है, एक ही समाधान में फेशियल रिकॉग्निशन, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट और डिजिटल पिन एक्सेस को जोड़ता है। यह लॉकर 128-बिट एईएस (AES) एन्क्रिप्शन से सुरक्षित फेशियल टेम्पलेट्स और इन्फ्रारेड-सक्षम पहचान तकनीक पर काम करता है, जो सुरक्षा से समझौता किए बिना बेहतरीन सुविधा देता है। इसमें 19 फेस प्रोफाइल, 49 यूजर फिंगरप्रिंट और 19 यूजर कोड स्टोर किए जा सकते हैं, जो इसे अपने कीमती सामान की आसान व सुरक्षित सुरक्षा चाहने वाले परिवारों के लिए एकदम सही बनाता है। इसके साथ ही, SEETHRU Third-i मल्टी अपार्टमेंट वीडियो डोर फोन को आवासीय सोसायटियों में निर्बाध और कनेक्टेड प्रवेश अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।

Godrej Security Solutions ने अपने नए कैंपेन ‘योर फेस इज़ की’ के साथ होम सिक्योरिटी में पेश की फेस रिकॉग्निशन तकनीक

One thought on “आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, FaceRecognitionTechnology से लैस उत्पाद पेश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.